Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में आज तीसरा अमृत स्नान…CM योगी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग…साधु संतों और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Prayagraj Mahakumbh Mela CM Yogi himself is monitoring the third Amrit Snan in Maha Kumbh today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने पांच बड़े बदलाव किये हैं। जिनका असर भी आज सोमवार 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर हो रहे अमृत स्नान के दौरान दिखाई दे रहा है। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अब पूरे मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। जिससे मेला क्षेत्र में अब तक किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।। इसके साथ ही सभी तरह के VVIP पास भी रद्द कर दिए गए थे। इसके अतिरिक्त शहर में चार पहिया वाहनों की एंट्री को अगली मंगलवार चार फरवरी तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद नए निर्देश जारी किए थे। जिनका असर आज सोमवार को नजर आ रहा है।

  • त्रिवेणी संगम तट पर 10 किमी तक भीड़
  • सीएम योगी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग
  • 3 बजे से लखनऊ वार रूम में सीएम कर रहे मॉनिटरिंग
  • महाकुंभ मेला क्षेत्र अब नो-व्हीकल जोन
  • योगी सरकार ने रद्द किये सभी VVIP पास
  • वन वे रूट भी किया तैयार
  • महाकुंभ में भगदड़, किये 5 बड़े बदलाव

स्नान के दौरान श्रद्धालुओं पर की गई हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

महाकुंभ की तीसरा अमृत स्नान आज सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर तड़के से शुरू हो चुका है। जिसमें देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे तक करीब 62 लाख से अधिक श्रद्धालु ने पवित्र संगम पर डुबकी लगा चुके थे। मेला प्राधिकरण के अनुसार संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान आकाश से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की गई। आज बसंत पंचमी पर हर कोई अमृत स्नान का अलौकिक आनंद लेते नजर आ रहा है। चारों तरफ हर हर गंगे का जयघोष सुनाई दे रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ में भगदड़ के बाद आगे आने वाले दिनों में होने वाले स्नानों को लेकर कई खास इंतजाम किये हैं। महाकंभ में अमृत स्नान को देखते हुए पांच बड़े बदलाव किए गए हैं। मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित करते हुए अब संगम क्षेत्र में किसी प्रकार के वाहन नहीं आ पाएंगे। वहीं सरकार की ओर से सभी VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। किसी भी विशेष पास के जरिए वाहन को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें कि एक दिन पहले मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ में करीब 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 60 श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से 36 श्रद्धालुओं का अभी अस्पताल में उपचार जारी हैं। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद 24 श्रद्धालुओं को उनके परिजन अपने साथ लेकर घर की ओर रवाना कर दिया गया है।

महाकुंभ में किये ये बड़े बदलाव

महाकुंभ मेला क्षेत्र अब पूरी तरह नो-व्हीकल जोन हो गया है। यहां पर अब 4 फरवरी तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। VVIP पास भी किये रद्द अब किसी भी तरह का विशेष पास मान्य नहीं होगा। जिसके जरिए वाहन को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। महाकुंभ मेला क्षेत्र के रास्ते किए गए वन-वे कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए अब मेला क्षेत्र में एक तरफा मार्ग व्यवस्था को लागू किया गया है। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। प्रयागराज से सटे जिलों से आने वाले सभी वाहनों को जिले की सीमा पर रोक दिया जा रहा है। यह सभी प्रतिबंध 4 फरवरी तक लागू रहेंगे। शहर में चार पहिया भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश

महाकुंभ मेला प्रशासन का कहना है कि कई बदलावों का उद्देश्य महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है। जिसका असर आज बसंत पंचमी के मौके पर दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाने के साथ श्रद्धालुओं से भी यह अपील की गई है कि वे प्रशासन की ओर से जारी किये गये निर्देशों का पालन करें।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 614
Tags: #CM Yogi monitoring#Maha Kumbh today#Prayagraj Mahakumbh#third Amrit Snan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version