Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 : श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का नगर प्रवेश…दिखी दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित महाकुंभ की झलक..मुस्लिमों को लेकर पं​डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कही ये बात

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Prayagraj Mahakubham 2025 Shri Panch Dashnam Juna Akhara Pandit Dhirendra Krishna Shastri Bageshwar Baba
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज में जनवरी 2025 में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण का केन्द्र 13 अखाड़ों का कुंभ नगरी प्रयागराज में प्रवेश का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में रविवार 3 नवंबर 2024 को महाकुम्भ 2025 की तैयारियों के लिए श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का प्रयागराज नगर प्रवेश पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

  • श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की नगर प्रवेश यात्रा
  • 1000 से अधिक साधु- संतों ने लिया हिस्सा
  • देश विदेश से बड़ी संख्या में साध संतों का प्रवेश
  • महिला महामंडलेश्वर भी नगर प्रवेश यात्रा का हिस्सा बनीं
  • नेपाल से आईं महिला संत,जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर हेमा नन्द गिरी
  • भव्य और दिव्य महाकुंभ के आयोजन का संकल्प
  • नेपाल सहित दुनिया में हो रहा है सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार

संन्यासियों के श्री पंचदशनाम अखाड़े के साधु संतों ने कुम्भ नगरी प्रयागराज में पूरे राजसी वैभव के साथ संगम नगरी में प्रवेश किया। प्रयागराज के बाहर स्थित रामापुर गांव के हनुमान मंदिर से अपने रमता पंच के साथ अखाड़े के संन्यासियों के साथ महात्माओं की भव्य नगर प्रवेश यात्रा का आगज हुआ। जिसका समापन शहर में जूना अखाड़े के मौजगिरी आश्रम में किया गया। साधु संतों और अखाड़ों के नगर प्रवेश यात्रा के मार्ग में अखाड़े के महात्माओं का जगह जगह कुंभ मेला प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

चांदी के सिंहासन पर सवार महामण्डलेश्वर का पुष्प से स्वागत

अखाड़ों के महामण्डलेश्वर जो चांदी के सिंहासन में सवार थे उनका स्थानीय जनता ने भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया। अखाड़े के साधु संत अब इसी मार्ग से कुंभ नगरी में प्रवास करेंगे। बताया जाता है कि अगले माह 14 दिसंबर को कुंभ नगरी में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि की अगुवाई में अखाड़े का प्रवेश होगा।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये

अखाड़ों के कुंभ नगरी में प्रवेश के दौरान महाकुंभ प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अपर कुंभ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रस्थान स्थल रामापुर से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और अधिकारी अखाड़े के साधु संतों के साथ साथ चलते नजर आए। यातायात संचालन की व्यवस्था के लिए चार सर्किल ऑफिसर के साथ 6 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर 9 और पुलिस के 40 जवानों को तैनात किया गया। जिला पुलिस के जवान अलग से तैनात थे, जो यातायात व्यवस्था के लिए मुस्तैद नजर आए। बता दें संगम नगरी प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ 2025 के महापर्व के लिए नगर प्रवेश और अखाड़ों के लिए भूमिपूजन की शुरुआज रविवार 3 नवंबर से हो गई। पहले दिन देश विदेश से आए संतों ने प्रयागराज में नगर प्रवेश किया। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के नगर प्रवेश के दौरान भव्य नजारा दिखाई दिया। दिव्य और भव्य सुसज्जित रथों और पालकियों के साथ जूना अखाड़े की पेशवाई संगम की रेती पर लगने वाले कुंभ नगर के शिविर में देवता के साथ प्रवेश किया। इस दौरान सुव्यवस्थित महाकुंभ के आयोजन की झलक भी देखने को मिली। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था और आकर्षण के केंद्र अखाड़ों की नगर प्रवेश यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है। सनातन की अलख जगाने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े का कुंभ नगरी में प्रवेश हुआ। विदेशों से आए साधु संतो ने महाकुंभ के भव्य आयोजन की व्यवस्था को सराहा गया।

  • महाकुंभ को लेकर बोले धीरेन्द्र शास्त्री
  • ‘गैर हिंदुओं को दुकानें नहीं मिले दुकान’
  • ‘महाकुंभ में अल्पसंख्यकों का प्रवेश वर्जित हो’

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान महाकुंभ को लेकर अखाड़े के सुझावों को समर्थन दिया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा महाकुंभ में मुसलमानों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित हो। उन्हें महाकुंभ में दुकान न दी जाएं। सनातन धर्म के बारे में जो नहीं जानता, उसका महाकुंभ में क्या काम। वह दुकान कैसे चला सकता है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में मुस्लिम समुदाय के लोगों को दुकान न देने की अखाड़े की मांग को सही ठहराते हुए कहा गया है कि जो लोग राम को नहीं मानते। सनातन को नहीं मानते। ऐसे लोगों को त्रिवेणी संगम जाने से क्या मतलब। त्रिवेणी संगम में गैर हिंदुओं को दुकान न दीं जाएं। इसके अलावा गैर हिंदुओं का संगम स्थल पर प्रवेश भी बंद हो। दरअसल खाने में थूक जैसी घटनाओं के बाद अब फैसला लिया जाना चाहिए।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 839
Tags: #Pandit Dhirendra Krishna Shastri#Prayagraj Mahakumbh 2025#Shri Panch Dashnam Juna AkharaBageshwar Baba
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version