यूपी की सियासत में एक बार फिर बड़ा हलचल भरा मोड़ आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में संभावित कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्या इस विस्तार के जरिए बीजेपी 2027 के चुनावी समीकरण साधने की तैयारी में है? किन नए चेहरों को मौका मिलेगा और किनका कद बढ़ेगा—इन्हीं सवालों के जवाब तलाशेंगे इस रिपोर्ट में।
योगी कैबिनेट में बड़ा सियासी मंथन
2027 से पहले सत्ता का संतुलन
नए चेहरों पर दांव की तैयारी
कैबिनेट विस्तार से बदलेंगे समीकरण
योगी टीम में कौन होगा शामिल
सियासी गणित साधने की कवायद तेज
बीजेपी की रणनीति पर सबकी नजर
जातीय समीकरण साधने का बड़ा प्लान
चुनावी चाल…कैबिनेट में बदलाव
किसे मिलेगा मौका..किसकी छुट्टी!
सत्ता—संगठन में संतुलन की कवायद
पश्चिमी यूपी पर बीजेपी का फोकस
कैबिनेट विस्तार…संदेश तैयार
अटकलों के बीच बढ़ा सियासी तापमान
योगी सरकार का बड़ा फैसला करीब
मंत्री पद की दौड़ में कई नाम
पंकज भी नई टीम बनाने में जुटे
सत्ता—संगठन…नई टीम पर मंथन
उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्री बढ़ाने की कवायद नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव से पहले सियासी समीकरण मजबूत करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर है कि अंतिम सूची में किन नामों पर मुहर लगती है।
उत्तरप्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी पूरी तैयारी जुट गई है। भाजपा और आरएसएस के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। बीजेपी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अगले हफ्ते की शुरुआत में विस्तार संभव है…जिसमें क्षेत्रीय, जातीय और संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश होगी।
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें
सीएम—संघ और बीजेपी में बैठकों का दौर
योगी कैबिनेट…बदलाव की बयार!
मिलेगा नए चेहरों को सत्ता संगठन में मौका!
संगठन पुनर्गठन..चुनावी रणनीति पर मंथन
बदलाव की प्रक्रिया में शामिल कई बड़े चेहरे!
संभावित नए चेहरे और प्रमोशन की चर्चा
चौधरी भूपेंद्र सिंह…पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष
मंत्री बनाए जा सकते हैं चौधरी
अशोक कटारिया..हो सकते हैं मंत्रिमंडल में शामिल
नए चेहरे के रूप में पूजा पाल
पूजा पाल बन सकती है मंत्री
राज्यमंत्री बलदेव औलख…प्रमोशन संभव
गोविंद नारायण शुक्ला हो सकते हैं शामिल
एमएलसी और प्रदेश महामंत्री है शुक्ला
शुक्ला के मंत्री बनाए जाने की संभावना
पश्चिमी यूपी में चौधरी भूपेंद्र सिंह कद्दावर जाट नेता माने जाते हैं… और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.. संगठन में मजबूत पकड़ और जमीनी नेटवर्क उनकी सबसे बड़ी ताकत है…पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती देने में उनकी अहम भूमिका रही है… जाट समुदाय में प्रभाव के चलते उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर भाजपा 2027 के चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण साधना चाहती है.
कुल मिलाकर योगी सरकार का संभावित कैबिनेट विस्तार सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल नहीं…बल्कि 2027 के चुनाव से पहले बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी माना जा रहा है…अब सबकी नजर अंतिम सूची पर टिकी है कि किन चेहरों पर भरोसा जताया जाता है. और यह फैसला प्रदेश की राजनीति को किस दिशा में ले जाता है।