Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मदरसा शिक्षकों के वेतन पर सियासत…विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 12, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
महाराष्ट्र में मदरसा शिक्षकों के वेतन पर सियासत…विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में मदरसा शिक्षकों के वेतन पर सियासत…विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा

महाराष्ट्र में नवंबर दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होना हैं। ऐसे में चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। वहीं जनता को बंपर गिफ्ट बांटे भी जा रहे हैं। महाराष्ट्र में गठबंधन वाली शिंदे सरकार ने अब मदरसे के टीचरों की सैलरी दो गुना से ज्यादा बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लिये गये इस फैसले पर सियासत शुरू हो चुकी है। विपक्ष दल उद्धव ठाकरे की शिवसेना कहती है यही काम अगर वो करती तो उसे वोट जेहाद बताया जाता।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • महाराष्ट्र में मदरसा शिक्षकों के वेतन पर सियासत
  • महाराष्ट्र सरकार ने मदरसा शिक्षकों का बढ़ाया वेतन
  • 6000 से बढ़ाकर किया 16000 हजार वेतन
  • मदरसा शिक्षकों का वेतन बढ़ने के साथ बढ़ा सियासी पारा
  • शिवसेना यूबीटी ने लगाया वोट जिहाद का आरोप
  • मदरसा पर मेहरबानी क्यों
  • महाराष्ट्र चुनाव..बीजेपी का दांव

महाराष्ट्र में अगले महीने नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले राज्य की सियासत में पारा गरमा गया है। दरअसल राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार की ओर से राज्य के मदरसों में तैनात शिक्षकों का वेतन बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत डीएड शिक्षकों को छह हजार रुपये से मासिक से बढ़ाकर 16 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। जबकि माध्यमिक स्तर पर बीएड और बीएससी-बीएड योग्यता वाले मदरसा शिक्षकों को भी आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

महाराष्ट्र चुनाव से पहले लिए गए इस तरह के फैसले पर अब सियासी सवाल भी उठ रहे हैं। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना सवाल कर रही है कि क्या यह वोट जेहाद नहीं है। वहीं कांग्रेस इसे कोरा चुनावी शिगूफा बता रही है इस फैसले को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता शिवम त्यागी का कहना है कि सभी को मॉडर्न एजुकेशन की आवश्यकता है। जैसा पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि एक हाथ में कंप्यूटर तो एक हाथ में कुरान हो। यह बेहतर है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा मदरसों में सिर्फ दीन की ही तालीम दी जाती है। लेकिन सरकार चाहते हैं कि बच्चों को इसके साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाए, बच्चे मदरसे में गणित, साइंस और इंग्लिश भी पढ़ें। इसके लिए जो बजट जारी किया गया है, उसका एजेंडा सिर्फ इतना है कि मरदसों में फॉर्मल एजुकेशन दी जानी चाहिए। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की आवश्यकता नहीं है, जो छात्र सिर्फ दीन की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें दूसरे आधुनिक विषय भी पढ़ना चाहिए। इसमें जो वोट देख रहे हैं ये अलग बात है।

इसी तरह शिवसेना यूबीटी के नेता संजय गुप्ता की ओर से कहा गया है कि चुनाव से पहले इन्हें मौलाना याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कहीं तो बीजेपी मदरसों पर ताला लगा रही है, बंद करा रही है। लेकिन महाराष्ट्र में जहां बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ाा था वहां बीजेपी ये हथकंडे अपना रही है। इसके लिए बजट कहां से लाया जाएगा। हिंदुत्व की राजनीति में सभी लोग वीर सावरकर को मानते हैं।

Post Views: 426
Tags: # Maharashtra BJP convention Pune
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version