Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

नए संसद भवन पर हो रही सियासत पर जेडीयू ने उठाए सवाल ?

भाजपा को दिया दो टूक जवाब

DigitalDesk by DigitalDesk
May 26, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
नए संसद भवन पर हो रही सियासत पर जेडीयू ने उठाए सवाल ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए संसद भवन को उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। इसी मांग पर विपक्षी दल अड़े हुए हैं। इसके लिए कई दलों ने लामबंद होना भी शुरु कर दिया है। इसी बीच खबरें ये भी आ रहीं है कि विपक्ष खुद की ताकत दिखाने के लिए इस तरह की कवायद कर रहा है। इसी बीच विपक्ष को एक जुट करने में लगे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडयू ने इस विवाद पर कई सवाल उठाए हैं।जेडीयू के एक नेता ने विरोध की वजह का जिक्र किया और एक शख्स पर सवाल भी उठा दिए। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में जहां पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं वहीं अतीत के कुछ अनुभवों को भी उन्होंने शेयर किया है।

भाजपा को दिया दो टूक जवाब

जनता दल यूनाईटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये लोग सवाल उठा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उद्घाटन में राज्यपाल को क्यों नहीं बुलाया। मैं साफ बता देता हॅूं कि राष्ट्रपति का नॉमिनेट नहीं होते हैं उनका बकायदा चुनाव होता है। जबकि राज्यपाल की नियुक्ति किसी चुनावी प्रक्रिया के तहत नहीं होती है ऐसे में आप तुलना कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से बेहतर नौटंकी कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराना मतलब देश के प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति) का अपमान किया है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

सब कुछ हम करेंगे की भावना है

जेडीयू प्रवक्ता ने पिछले इतिहा का जिक्र करते हुए कहा कि 1970 में तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था। इंदिरा गांधी ने उद्घाटन किया था। लेकिन आज तो हम ही शिलान्यास भी करेंगे और हम ही उद्घाटन भी करेंगे। हमारी समझ है कि पीएम मोदी और अमित शाह ये सीधे तौर पर राजनीतिक रूप से साजिश के तहत जो आदिवासी है उनको राजनीतिक रूप से अछूत मानते हैं।

निशाने पर आए बिमल पटेल

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के निशाने बिमल पटेल भी आ गए। प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि शातिराना तरीके से क्या काम किया गया। जो व्यक्ति केवल गुजरात में खुद बड़े शिल्पकार, वास्तुकार और आर्किटेक्ट थे। उन्हें दूसरे राज्यों क्यों काम दिया गया। जब तक मोदीजी गुजरात के सीएम थे तब तक बिमल पटेल को लगातार काम मिलता रहा है। जब मोदीजी दिल्ली आते हैं तो पटेल को दिल्ली में काम मिलने लगता है। बिमल में ऐसी कौन सी खास बात है कि उन्हे ही काम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस बेकर की डिजाइन को ब्रिटिश हुकूमत के समय रद्द कर दिया गया था उसी त्रिकोण वाली डिजाइन पर कैसे सहमति प्रदान कर दी गई।

Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version