Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुई राज्य में सियासी हलचल…मोदी और राहुल दोनों का गुजरात दौरा…जानें क्या है कार्यक्रम में खास

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Political stir begins in Gujarat before assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गुजरात विधानसभा के चुनाव 2027 में होना है। ऐसे में चुनाव करीब आते ही सियासी दलों की हलचल यहां बढ़ गई है। केंद्रीय नेताओं के गुजरात दौरे बढ़ने लगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार गुजरात पहुंच रहे हैं। पीएम दो दिन गुजरात में रुकेंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले पीएम मोदी 2 और 3 मार्च को वन्यजीव दिवस पर गुजरात के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। पीएम ने तब जंगल सफारी का भी आनंद उठाया था। अब वे फिर दो दिन गुजरात में रहने वाले हैं। वहीं दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दो दिन के लिए गुजरात पहुंचे हैं। वे भी दो दिन गुजरात में रुकेंगे और कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं।

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले शुरु हुई राज्य में सियासी हलचल

Related posts

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026
WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

June 8, 2026

मोदी और राहुल दोनों का गुजरात दौरा…जानें क्या है कार्यक्रम में खास

  • गुजरात विधानसभा के चुनाव 2027 में होंगे
  • चुनाव करीब आते ही सियासी दलों की हलचल बढ़ी
  • बढ़ने लगे हैं केंद्रीय नेताओं के गुजरात दौरे
  • पीएम नरेंद्र मोदी एक सप्ताह में दूसरी बार गुजरात दौरा
  • पीएम दो दिन गुजरात में रुकेंगे
  • वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
  • इससे पहले 2 और 3 मार्च को भी पीएम आए थे गुजरात
  • अब फिर दो दिन गुजरात में रहने वाले हैं पीएम मोदी

क्या है गुजरात में पीएम मोदी का प्लान

पीएम नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 7 मार्च को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे दादरा एवं नगर हवेली, दमन दीव भी जाएंगे जहां पीएम करीब 2500 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं। पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वे गोडादरा हेलिपैड पहुंचेंगे। शाम को सूरत में पीएम मोदी रोड शो भी करने वाले हैंं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

सूरत के सर्किट हाउस में गुजारेंगे रुकेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार की रात सूरत के सर्किट हाउस में गुजारेंगे। यहां उद्योगपतियों और नेताओं के साथ बैठक भी होंगी। अगले दिन शनिवार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात स्थित नवसारी स्थित वानसी-बोरसी में आयोजित ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 1.1 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। दावा किया जा रहा है कि यह आयोजन पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि इस का आयोजन और संचालन पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी करीब 2,165 महिला कांस्टेबल के साथ 187 महिला पीआई, 61 महिला पीएसआई और 19 महिला डिप्टी एसपी, 5 महिला डीएसपी, एक महिला आईजीपी और एक महिला एडीजीपी संभालेंगी।

राहुल गांधी का मिशन 2027….गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग मंथन

  • राहुल गांधी का दो दिनी गुजरात दौरा
  • अहमदाबाद में पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक
  • पदाधिकारियों और प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक
  • विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर करेंगे मंथन
  • राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी करेंगे राहुल गांधी चर्चा
  • 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर वरिष्ठ नेताओं से करेंगे चर्चा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। जहां वह पार्टी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों संग बैठक कर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। इसके अतिरिक्त राहुल गांधी पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदाधिकारियों समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी करेंगे।

राहुल गांधी दो दिन 7 और 8 मार्च को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। इसके साथ ही राहुल अगले माह 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर बताया राहुल के गुजरात दौरे से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आ गया है। इस दौरान राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जिला और तालुका अध्यक्षों से सीधी बात करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे। गुजरात में कांग्रेस को भविष्य में जो राजनीतिक लड़ाई लड़नी है, उसके लिए पार्टी संगठन को नई दिशा और ताकत मिलेगी।

 

Post Views: 439
Tags: #Gujarat assembly elections 2027#Gujarat Political stir begins#PM Modi in Gujarat#Rahul Gandhi in Gujarat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version