Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

ट्रॉफिक की समस्या को सुलझाने के लिए देश का यह राज्य जल्द शुरू करने जा रहा है पॉड टैक्सी, बनाएगा दुनिया का सबसे लंबा कॉरिडोर,

DigitalDesk by DigitalDesk
June 13, 2023
in ऑटो, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
ट्रॉफिक की समस्या को सुलझाने के लिए देश का यह राज्य जल्द शुरू करने जा रहा है पॉड टैक्सी, बनाएगा दुनिया का सबसे लंबा कॉरिडोर,
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

देश में जल्द ही नए तरह के परिवहन की शुरूआत होने जा रही है. उत्तरप्रदेश प्रशासन ने पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को मंजूरी दें दी है. युमना विकास प्राधिकरण द्वारा 14 किलोमीटर लंबे पॉड टैक्सी कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. यह कॉरिडोर दुनिया का सबसे लंबा पॉड टैक्सी कॉरिडोर होगा जिसका लंबाई 14.2 किलोमीटर होगी. बता दें अभी दुनिया का सबसे लंबा कॉरिडोर अमेरिका में मॉगर्नटाउन शहर में है जिसकी लंबाई 12.2 किमी है.अगले सप्ताह प्रोजेक्ट के ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए जाएंगे. प्रशासन ने अथॉरिटी को परियोजना को 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Related posts

Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026

 

फिल्म सिटी और नोएडा एयरपोर्ट के बीच होगा रूट
नोएडा के नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट प्लान तैयार किया है.पॉड टैक्सी का डीपीआर भारतीय पोर्ट रेल और रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRRCL) द्वारा तैयार किया गया था, जिसे यीडा बोर्ड(यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सामने रखा गया . यीडा बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा गया था. प्रदेश सरकार से प्रोजेक्ट पर हरी झंडी मिल गई है.यीडा बोर्ड अगले हफ्ते तक टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर देगा.

 

क्या होती है पॉड टैक्सी ?
पॉड टैक्सी नए जमाने की इलेक्ट्रिक टैक्सी है जो बिना ड्राईवर के चलती हैं. आसान भाषा में समझाएं तो ये एक तरह की छोटी ऑटोमेटिक कारे होती है जो तेज गति से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह लें जा सकती है. ट्रॉफिक की समस्या को सुलझाने के लिए ,लंदन सिंगापुर, दुबई , अबुधाबी जैसी जगहों पर इनका इस्तेमाल किया जाता है. बता दें कि एक पॉड टैक्सी में करीब 13 लोग बैठ सकते है. आने वाले समय में देश की ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने में यह टैक्सियां बड़ा किरदार अदा कर सकती हैं.

 

टैक्सी के रूट पर होंगे 12 स्टेशन
पोड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलाई जाएगी. इसके लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने 14 किलोमीटर का रूट प्लान किया है. इस रूट पर 12 स्टेशन बनाने जाएंगे, जिसमें सेक्टर 29, हैंडिक्रॉफ्ट पार्क, एमएसएमई पार्क, अपेरेल पार्क, सेक्टर 32, सेक्टर 33, टॉय पार्क और सेक्टर 21 आदि शामिल हैं. पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के शुरू होने से नोएडा , गुरूग्राम और दिल्ली के बीच लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनेगी.

 

2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट की डेडलाइन दिसंबर 2026 सेट की गई है. प्रोजेक्ट को तैयार करने में 810 करोड़ रूपए का खर्च आने वाला है. पॉड टैक्सी बड़ी संख्या में यात्रियों को ले जाने का काम करेगी. तैयार किए गए प्रोजेक्ट के मुताबित पॉड टैक्सी से हर दिन 37 हजार यात्री सफर करेंगे.

 

18 देशों में चलती है पॉड टैक्सी
आपको बता दें कि पॉड टैक्सी दुनिया की हाईटैक टैक्सी सर्विस है. ये ड्राईवरलेस होती है. 18 देशों ने इसकी शुरूआत की थी, लेकिन अभी 8 देशों में ही इसका संचालन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां लंदन की पॉड टैक्सी मुनाफे में हैं, वहीं अबु धाबी की पॉड टैक्सी सर्विस घाटे में चल रही है.

Post Views: 319
Tags: NoidaPodTaxiUttarPradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version