Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

PM Modi Brunei Visit LIVE : पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे का दूसरा आज दिन, शाम को सिंगापुर रवाना होंगे मोदी…जानें कितनी खास है पीएम की सिंगापुर यात्रा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 4, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
PM Narendra Modi will reach Singapore after almost six years
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रुनेई दौरे का आज बुधवार 4 सितंबर को दूसरा दिन है। पीएम नरेन्द्र मोदी और ब्रुनेई के प्रधानमंत्री सुल्तान हाजी हसनल बोल्कैया के बीच आज मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ब्रुनेई के सुल्तान के शाही महल में उनके साथ लंच भी करेंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम शाम को ब्रुनेई से सिंगापुर के दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • पीएम मोदी दो दिनों तक सिंगापुर में रहेंगे
  • पीएम मोदी की यह पांचवीं सिंगापुर यात्रा है
  • आखिरी बार वे 2018 में सिंगापुर गए थे
  • 2025 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध के 60 साल होंगे पूर

पीएम मोदी का यह सिंगापुर दौरा ऐसे वक्त हो रहा है जब अगले साल भारत और सिंगापुर दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने जा रहे हैं। पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम एमओयू पर हस्ताक्षर भी होने हैं। इन एमओयू में एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और खाद्य सुरक्षा शामिल है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

कई बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी करीब छह साल बाद सिंगापुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जबकि सिंगापुर में सरकार बदल चुकी है। लॉरेन्स वॉन्ग अब सिंगापुर के प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी का यह दौरान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत बेहद खास है। बता दें आसियान देशों में सिंगापुर भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर देश है। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी बिजनेस लीडर्स ही नहीं कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान साउथ चाइना सी के साथ म्यांमार जैसे अहम क्षेत्रीय मुद्दों पर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

डिजिटल तकनीक और सेमीकंडक्टर पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संबंधों और सेमीकंडक्टर साझेदारी को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सिंगापुर की यात्रा पर जाने वाले हैं। सिंगापुर यात्रा के दौरान पीएम मोदी सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रमुख हस्तियों और स्थानीय व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कौशल विकास, शैक्षिक सहयोग, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और चिकित्सा के साथ सेमीकंडक्टर सहयोग को कवर करते हुए चार अहम एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

भारत में निवेश के लिए देंगे न्योता

बता दें जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के द्वीप राज्य का दौरा करेंगे तो सेमीकंडक्टर उनके एजेंडे में होगा। सिंगापुर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रमुख हस्तियों के साथ वे बैठक करेंगे। एक बिजनेस राउंड टेबल में उद्योग के स्थानीय कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भारत में निवेश करने के लिए निमंत्रण भी देंगे। साथ ही बतायेंगे कि दुनिया के लिए भारत में निर्माण का एक स्पष्ट विकल्प मौजूद है।

पीएम मोदी दौरे के दौरान चार एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। वे कौशल विकास और शैक्षिक सहयोग, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य और चिकित्सा और महत्वपूर्ण रूप से सेमीकंडक्टर साझेदारी भी होगी।

पीएम मोदी सिंगापुर के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ भी समय बिताएंगे। यह इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम का हिस्सा होगा। जिन्होंने यहां भारत में इंटर्नशिप की थी। भारत में इंटर्नशिप के दौरान सिंगापुर की फर्मों में ओडिशा वर्ल्ड स्किल सेंटर के इंटर्न भी शामिल थे। कुल मिलाकर पीएम की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंध बनाना है।

Tags: #PM Modi fifth visit to Singapore #BusinessLeadersPrime Minister Narendra ModiSingapore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version