Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

डोडा में पीएम की रैली: खानदान की खता!…जानें पीएम मोदी ने किन 3 खानदानों पर लगाया J&K को बर्बाद करने आरोप

DigitalDesk by DigitalDesk
September 14, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
PM Narendra Modi three dynasties Jammu Kashmir assembly elections PDP Congress NC
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी डोडा में रैली को संबोधित किया…इस रैली में पीएम मोदी ने, न सिर्फ लोगों को मोदी की गारंटी दी…बल्कि विपक्ष पर जमकर निशाना साधा…आज इस कार्यक्रम में हम जानेंगे कि क्या है मोदी की गारंटी…? विपक्ष पर कैसा किया है ।

पीएम मोदी की डोडा रैली

  • “तीन खानदानों ने जो किया,वो किसी पाप से कम नहीं”
  • “पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस”
  • “यह चुनाव नौजवानों और इनके बीच”
  • “एक खानदान कांग्रेस का है”
  • “एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस”
  • “एक खानदान पीडीपी का है”

“सुरक्षित कश्मीर का निर्माण मोदी की गारंटी है”

पीएम नरेंद्र मोदी ने डोडा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया और कहा- हम और आप मिलकर एक सुरक्षित कश्मीर का निर्माण करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। इस बार जम्मू-कश्मीर का चुनाव भाग्य तय करने वाला है। आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर रहा है। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया है। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया। उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन दलों ने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

परिवारवाद,निशाने पर तीन खानदान

एक तरफ तीन खानदान हैं, दूसरी तरफ सपने लेकर निकल पड़े नौजवान हैं। एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस NC और एक खानदान PDP का है। इन तीन खानदानों ने मिलकर आपके साथ जो किया, वो किसी पाप से कम नहीं है। तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को दशकों तक बर्बादी देने के जिम्मेदार हैं। इन तीन खानदानों ने यहां करप्शन को बढ़ावा दिया। जमीन कब्जा करने वाले गिरोहों को बढ़ावा दिया। छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए आपको तरसाया-तड़पाया गया। सरकारी नौकरियों में सिर्फ उन्हीं को भर्ती किया गया, जो इन तीन खानदानों के खास थे।

तीन खानदान ने तैयार की आतंकवाद के लिए जमीन

आतंकवाद पर मोदी बोले- पुरानी सरकारों में गृहमंत्री तक लालचौक जाने से डरते थे। पीएम ने कहा- जम्मू-कश्मीर में तीन खानदानों ने यहां अलगाववाद और आतंकवाद के लिए जमीन तैयार की। इसका फायदा किसने उठाया। देश के दुश्मनों ने। ये लोग आतंकवाद को इसलिए पालपोस रहे थे ताकि इनकी अरबों-खरबों की दुकान चलती रहे। इनके गुनाहों की वजह से हमारे बच्चों की जान चली गई। ये चंद्रभागा घाटी, ये सालोंसाल चले आतंकवाद के दौर की गवाह रही है। याद करिए वो समय, जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। सारी दुकानदारी ठप, सारा कामकाज ठप। तब केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लालचौक जाने से डरते थे।

पत्थरबाजों को लेकर पीएम ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले- जो पत्थर फेंके जाते थे, उन्हीं पत्थरों से आज का कश्मीर बना यहां आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है। वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फोर्स पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है। ये सबकुछ किसने किया है? ये मोदी ने नहीं किया, ये जम्मू-कश्मीर के आप लोगों ने किया है। आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं।

कश्मीरी पंडितो पर पीए मोदी बोले भाजपा ने कश्मीरी पंडितों के लिए आवाज उठाई कश्मीरी पंडितों पर पीएम ने कहा- तीन दशक से ज्यादा हो गए, इसी दिन हमारे कश्मीरी पंडित टीका लाल टपलू को आतंकवादियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का अंतहीन सिलिसिला चला है। भाजपा ने कश्मीरी पंडितों के लिए आाज उठाई, उनका साथ दिया। कश्मीरी हिंदुओं की वापसी और पुनर्वास के लिए टपलू स्कीम बनाने का काम किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक रैली को संबोधित किया। रैली से मोदी चिनाब घाटी के तीन जिलों, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की 8 विधानसभा सीटों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। विपक्ष को आड़े हाथों लिया। 18 सितंबर को चुनाव के पहले फेज में इन 8 सीटों सहित 24 सीटों पर वोटिंग होगी। पीएम मोदी यह डोडा रैली। 42 साल के दौरान किसी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है.। इससे पहले 1982 में इंदिरा गांधी डोडा गई थीं। पीएम मोदी 2014 के विधानसभा चुनाव में किश्तवाड़ तक गए थे.। यह डोडा से लगभग 58 किलोमीटर दूर है।

डोडा में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पीएम की रैली

PM की रैली से पहले डोडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और घाटी में हालिया आतंकी घटनाओं को देखते हुए डोडा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किश्तवाड़, भदरवाह और डोडा से आने वाली गाड़ियों को डोडा पुल के पास रोक जा रहा है। पूरे इलाके की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। स्टेडियम के आस-पास के घरों की छतों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

10 साल बाद वोटिंग की बारी

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 2019 में आर्टिकल-370 हटाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। बता दें जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 सीट हैं। जिनमें 7 अजा के लिए और 9 अजजा के लिए रिजर्व हैं। 90 सीट के लिए तीन फेज में मतदान होगा। पहले चरण में 18 सितंबर को तो 25 सितंबर को दूसरे फेज में और एक अक्टूबर को तीसरे फेज में वोटिंग होगी। जबकि 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किये जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 88.06 लाख वोटर हैं।

2014 में बीजेपी ने जीती थी 25 सीट

2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने 28 सीटें, जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस NC ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 90 में से 62 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की 90 में से 62 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जम्मू संभाग की सभी 43 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं। पार्टी कश्मीर में 47 में से 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Post Views: 469
Tags: #Jammu Kashmir Assembly Elections#NC#PDP#PM rally in DodaCongressPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version