Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना, भारत के नजरिए से क्या हैं इस यात्रा के मायने?

DigitalDesk by DigitalDesk
June 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
PM Modi US visit
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एक समय था जब अमेरिका ने नरेन्द्र मोदी को वीजा देने से इनकार कर दिया था। जबकि उस समय नरेन्द्र मोदी गुजरात के सीएम हुआ करते थे। ये वाक्या साल 2005 का है। जब अमेरिकी के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका आने के लिए वीजा देने से साफ मना कर दिया था। 2014 में नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। इस बीच अमेरिका को यह अहसास हो गया था कि उसने वीजा न देकर बड़ी भूल की है। यह दाग धोने के लिए ही राष्ट्रपति जो बाइडेन  ने पीएम नरेन्द्र मोदी को अमेरिका का निमंत्रण दिया,जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए हैं।

  • अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम ने किया ट्वीट
  • ‘उनकी यूएसए यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं’
  • अमेरिकी कांग्रेस को करेंगे पीएम मोदी संबोधित
  • ह्वाइट हाउस रात्रिभोज में होंगे विशेष मेहमान
  • अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने दिया पीएम को न्यौता
  • अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को करेंगे संबोधित

अमेरिकी यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है कि अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों, बुद्धिजीवीवियों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग उनकी यूएसए यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं। पीएम ने लिखा है कि इस तरह का विविध समर्थन भारत और अमेरिका बीच संबंधों की गहराई को रेखांकित करता है। पीएम मोदी की यह यात्रा के कई मायने में ऐतिहासिक और भारत के हित में साबित होने जा रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के साथ ही ह्वाइट हाउस में आयोजित होने वाले विशेष रात्रिभोज में मेहमान के तौर पर शामिल होंगे। जहां जो बाइडेन और जिल बाइडेन उनकी मेजबानी करते नजर आएंगे। पीएम मोदी की यात्रा की खास बातों पर गौर करें तो वे 22 जून गुरुवार के दिन अमेरिकी कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। बता दें अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदन प्रतिनिधि सभा के साथ सीनेट ने पीएम मोदी को इसके लिए विशेष निमंत्रण दिया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दूसरी बार करेंगे यूएस कांग्रेस को संबोधित

विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है अभी तक भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने दो बार यूएस कांग्रेस को संबोधित नहीं किया। दुनिया के सिर्फ कुछ ही गिने चुने वैष्विक नेताओं ने यूएस कांग्रेस को दो बार संबोधित किया है। जिनमें नेल्सन मंडेला और विंस्टन चर्चिल शामिल हैं। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाने वाले तीसरे भारतीय नेता हैं। मोदी से पहले डॉ.मनमोहन सिंह नवंबर 2009 में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे। इससे पहले साल 1963 में तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे।

प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र भवन में करेंगे योग कार्यक्रम का नेतृत्व

दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी तीसरे ऐसे ग्लोबल नेता हैं जिन्हें जो बाइडेन ने बतौर राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। इसके पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और दक्षिण कोरिया के यून सुक योल को अमेरिका की राजकीय यात्रा का निमंत्रण दिया गया था। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के पहले दिन बुधवार 21 जून को विश्व योग दिवस है। ऐसे में प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र भवन में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसके अगले दिन 22 जून को उनका व्हाइट हाउस में रस्मी स्वागत किया जाएगा। इस दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित एक हजार से अधिक लोग मौजूद रहेंगे। इस स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। 22 जून के ही दिन पीएम मोदी के सम्मान में जो बाइडेन और जिल बाइडेन की ओर से व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया है। जबकि 23 जून को अमेरिकी की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और वहां के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री मोदी के लिए लंच की मेजबानी करते नजर आएगे। 23 जून को ही पीएम वहां मल्टी नेशनल कंपनीज के सीईओ से मुलाकात भी करेंगे। 23 जून शुक्रवार को यात्रा के तीसरे दिन पीएम मोदी वाशिंगटन स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में अमेरिका भर के प्रवासी नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे।

Post Views: 140
Tags: External Affairs MinisterPM Narendra ModiPresident Joe Bidens jaishankarVisit to America
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version