Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

नवकार महामंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने किया जाप…जैन धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात..देश को दिलाए ये 9 संकल्प…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 9, 2025
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
PM Narendra Modi joined Navkar Mahamantra before Mahavir Jayanti
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र का जाप करने के साथ ही देशवासियों को 9 संकल्प दिलाएं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र को एक मार्ग बताया और कहा यह एक ऐसा मार्ग है, जो इंसान को अंदर से शुद्ध करता है। यह मार्ग ऐसा है जो इंसान को सौहार्द की राह दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा नवकार महामंत्र सही मायने में मानव, ध्यान और साधना के साथ आत्मशुद्धि का मंत्र है।

  • पीएम मोदी ने किया नवकार महामंत्र का जाप
  • कहा-जैन धर्म भारत के बौद्धिक वैभव की रीढ़
  • ‘स्वयं को जीतने की प्रेरणा देता है’

महावीर जयंती से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार 9 अप्रैल को नवकार महामंत्र दिवस में शामिल हुए। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में “नवकार महामंत्र” का जाप भी किया। बता दें महावीर जयंती के मौके पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवकार महामंत्र में 108 देशों के लोग शामिल हुए। पीएम मोदी नवकार महामंत्र कार्यक्रम में श्रद्धा के प्रतीक के रूप में नंगे पैर पहुंचे। साथ ही पीएम मोदी डायस पर नहीं बल्कि सभी लोगों के साथ बैठे दिखाई दिए। पीएम मोदी ने इस मौके पर अपनी बात कही। पीएम ने कहा वे नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक शक्ति को अब भी अपने अंदर महसूस कर रहे हैं।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

पीएम मोदी ने दिलाए देश को ये 9 संकल्प

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पावन अवसर पर कहा कि आज जब इतनी बड़ी संख्या में विश्व भर में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया जा रहा है तो वे चाहते हैं कि आज हम सभी मिलकर जो जहां भी बैठा हो वहीं 9 संकल्प लेकर जाएं। इन संकल्पों से हमें नई ऊर्जा मिलेगी ये उनकी गारंटी है।

  • पहला संकल्प है पानी बचाने का संकल्प
  • दूसरा संकल्प है एक पेड़ मां के नाम
  • तीसरा संकल्प है स्वच्छता को मिशन बनाना
  • चौथा संकल्प है वोकल फॉर लोकल
  • पांचवा संकल्प है देश का दर्शन
  • छठा संकल्प है प्राकृतिक खेती अपनाना
  • सातवां संकल्प है स्वस्थ्य लाइफस्टाइल को अपनाना
  • आठवां संकल्प है योग और खेल को जीवन में स्थान प्रदान करना
  • नवां संकल्प गरीबों की मदद का संकल्प है

पीएम मोदी ने कहा कुछ वर्षों पहले वे बंगलुरू के ऐसे ही एक सामुहिक मंत्रोच्चार में शामिल हुए थे। आज एक बार फिर उन्हें वही अनुभूति हुई है और उतनी ही गहराई से हुई है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा नवकार महामंत्र केवल मंत्र नहीं यह हमारी आस्था का केंद्र बिन्दु है। हमारे जीवन का मूल स्वर है इसका महत्व केवल आध्यात्मिक नहीं है। यह स्वयं से लेकर समाज तक सभी को मार्ग दिखाता है। यह जन से जग तक की अहम यात्रा है। प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: # Navkar MahamantraMahavir JayantiPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version