Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

स्वदेश रवाना होने से पहले पीएम ने दिया जॉर्जटाउन में भारतीय मूल के लोगों को महाकुंभ और अयोध्या आने का न्यौता

DigitalDesk by DigitalDesk
November 22, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
PM Narendra Modi invited people of Indian origin to visit Mahakumbh and Ayodhya
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच दिनी तीन देशों का दौरा पूरा हो चुका है। वे नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पूरी कर दिल्ली के लिए रवाना भी हो चुके हैं। पांच दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे। 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नाइजीरियाई यात्रा थी। इसके बाद पीएम ब्राजील गए और फिर गुयाना पहुंचे थे। जहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

  • प्रधानमंत्री का तीन देशों का दौरा पूरा
  • गुयाना से दिल्ली रवाना हुए
  • पीएम ने किया भारतीय मूल के लोगों को संबोधित

भारत रवाना होने से पहले जॉर्जटाउन में मंत्री मोदी ने भारतीय मूल के लोगों को प्रयागराज महाकुंभ 2025 और अयोध्या आने का न्यौता दिया। वहां पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जटाउन में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उन्हें प्रयागराज महाकुंभ-2025 में शम्मिलित होने और अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिरदर्शन करने आने का न्यौता दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ भारत आ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों संबोधित करते हुए कहा आप अगले साल 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में शामिल होंग। पीएम ने कहा वे आप सभी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। साथ ही आप अयोध्या में भी भगवान राम के मंदिर भी देख सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम मोदी ने की गुयाना में इंडिया-कैरिबियन समिट की अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना में कैरेबियाई देश डोमिनिका की ओर से ‘द डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह अवॉर्ड दिया। बता दें कि कोविड महामारी के समय डोमिनिका को भारत की ओर से वैक्सीन पहुंचाई गई थी। इसके लिए PM मोदी को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह आवार्ड स्वीकारते हुए इस अवॉर्ड सभी भारतवासियों को समर्पित किया। इसके अलावा गुयाना यात्रा के दौरान PM मोदी ने कैरेबियाई देशों के प्रतिनिधियों के साथ दूसरे इंडिया-कैरिकॉम समिट में हिस्सा भी लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंनें कैरेबियाई देशों के प्रतिनिधियों के साथ कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा भी की।

नाइजीरिया ने दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान

अपनी तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पूरी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिए गुयाना से रवाना हो गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी रविवार की सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे थे। पीएम मोदी की यह 17 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नाइजीरिया की यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के न्योते पर नाइजीरिया पहुंचे। नाइजीरिया की ओर से पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर’ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान पाकर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इंदिरा गांधी के बाद गुयाना पहुंचे पीएम मोदी

किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने 56 साल बाद गुयाना की यात्रा की। इससे पहले 1968 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गुयाना गईं थी। आधी सदी के लंबे अंतराल के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्दे मोदी ने गुयाना की यात्रा की। बता दें गुयाना में कभी भारत विशेषकर UP और बिहार के लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर ब्रिटिश राज के दौरान 1938 में ले गए थे। गुयाना में आज भी करीब 40 % आबादी भारतीय मूल की है। आजादी के बाद गुयाना के साथ भारत के संबंध मजबूत होते चले गए। भारत की खुशबू गुयाना की माटी में रची-बसी है। हालांकि 1968 के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री गुयाना नहीं गया था। गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली को भारत सरकार की ओर से पिछले साल 2023 में इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के बुलाया था।

17 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की नाईजिरिया यात्रा

वहीं 17 साल बाद भारत के किसी प्रधानंमत्री की यह पहली नाईजिरिया की यात्रा थी। इससे पहले 2007 में तत्कालीन पीएम डॉ मनमोहन सिंह नाईजीरिया गए थे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव नाईजीरिया में ही रहा। पीएम मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनाबू के निमंत्रण पर नाईजीरिया गये थे। भारत की ओर से जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान पिछले साल 2023 में नाईजीरिया को शिखर सम्मेलन में बुलाया गया था।

Post Views: 325
Tags: #Indian origin to visit Mahakumbh and Ayodhya#invited peoplePM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version