फ्रांस के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, हो सकती है राफेल एम डील की घोषणा

PM Modi will visit France Rafale M deal may be announced

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम का यह दौरा तीन दिनों का होगा। जो रक्षा के लिहाज से काफी अहम हो सकता है। भारत और फ्रांस के बीच राफेल एम डील को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में एआई समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। बता दें फ्रांस ने भारत को इस सम्मेलन की सह अध्यक्षता करने के लिए निमंत्रण दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक पेरस में होने वाले इस कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीनी उप प्रधानमंत्री के साथ ही कई अन्य लोग शिरकत करेंगे।

वहीं पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर प्रधानमंत्री मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा फ्रांस की ओर से आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन के आयोजन के मौके पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी वहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इस AI एक्शन शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करने वाले हैं। प्रधानमंत्री सोमवार 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगे।

तीन दिन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के साथ रक्षा क्षेत्र, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स SMR और विमान रखरखाव के साथ मरम्मत और ओवरहाल MRO से जुड़े महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती है। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI पर फ्रांस और भारत रोडमैप को अपनाने की योजना है। उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील की घोषणा भी फ्रांस की यात्रा के दौरान की जा सकती हैं। बता दें पीएम मोदी सोमवार 10 फरवरी की शाम पेरिस पहुंचेंगे। जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वे एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे।

प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version