Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025: पीएम मोदी देंगे आज प्रयागराज को करोड़ों की सौगात…महाकुंभ 2025 को लेकर की जा रही तैयारियां का लेंगे जायजा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
PM Modi Prayagraj Maha Kumbh Mela in Sangam city Prayagraj January 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 13 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी यहां गंगा पूजन करेंगे। इसके साथ ही महाकुंभ-2025 का आगाज करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने प्रयागराज दौरे को लेकर पोस्ट की है। जिसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि आस्था के महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने के साथ ही वहां पहुंचने वाले संत महात्मा और श्रद्धालुओं को हर प्रकार सुविधा देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को प्रयागराज में दर्शन-पूजन के बाद महाकुंभ से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का जायजा वे लेंगे। पीएम ने लिखा इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण का भी सौभाग्य उन्हें मिलेगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज दौरा
  • पीएम मोदी लेंगे कुंभ की तैयारियों का जायजा
  • सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने किया पोस्ट
  • ‘आस्था के महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने के साथ ही
  • …श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए हम प्रतिबद्ध
  • ‘इसी कड़ी में आज प्रयागराज में दर्शन-पूजन के बाद..
  • ….महाकुंभ से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लूंगा’
  • ‘इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिलेगा’
  • 5 हजार 500 करोड़ की 167 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
  • अक्षयवट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर, सरस्वती कूप कॉरिडोर
  • भरद्वाज आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर धाम कॉरिडोर
  • कुम्भ SahAIyak चैटबॉट की लॉन्चिंग
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
  • दोपहर 12:40 बजे से संगम क्षेत्र महाकुंभनगर प्रयागराज में कार्यक्रम

बता दें संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ मेला जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। यह हिंदू धर्म का महापर्व है। जिससे करोड़ों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। महाकुंभ का आयोजन हर 12 साल के अंतराल पर प्रयागराज में होता है। इस बार महाकुंभ 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ आयोजित होने वाला है। जिसे लेकर यूपी की योगी सरकार की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। पीएम मोदी इन्हीं तैयारियों का जायजा भी आज लेंगे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार को महाकुंभ मेले के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के उद्देश्य से करीब 5 हजार 500 करोड़ रुपये की प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर यहां संगम नगरी प्रयागराज पहुंचेंगे। पीएम गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर औपचारिक पूजा और दर्शन के बाद अपनी यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी जहां ऐतिहासिक अक्षय वट वृक्ष की पूजा करेंगे। तो वहीं फिर हनुमान मंदिर तथा सरस्वती कूप का दौरा भी करेंगे।

दो बजे पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी महाकुंभ ‘सहायक’ चैटबॉट की शुरुआत भी करने वाले हैं। बता दें एआई पर आधारित यह चैटबॉट महाकुंभ मेला के बारे में श्रद्धालुओं को लगातार मार्गदर्शन करेगा। साथ ही कार्यक्रमों की नवीनतम जानकारी भी इसके जरिए प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी पेयजल और बिजली आपूर्ति से संबंधित कई अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी आरंभ करेंगे। जिससे शहर की बुनियादी सुविधाओं में और अधिक सुधार होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब दो बजे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 599
Tags: #Maha Kumbh January 2025#Prayagraj Maha Kumbh Mela#Sangam city PrayagrajPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version