Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

रोडशो के बाद पीएम का शहडोल दौरा हुआ निरस्त, भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला

DigitalDesk by DigitalDesk
June 26, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
रोडशो के बाद पीएम का शहडोल दौरा हुआ निरस्त, भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया गया फैसला
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शहडोल दौरा भारी बारिश के अलर्ट के कारण निरस्त हो गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने बताया है कि भारी बारिश के अलर्ट के कारण पीएम का लालपुर और पकरिया के कार्यक्रम स्थगित किए जा रहे है. जल्द ही मौसम को देखते हुए पीएम के शहडोल दोरे की नई तिथि  घोषित की जाएगी. बता दें कि पीएम कल भोपाल दौरे पर आ रहे है. अब नए शेडयूल के मुताबिक पीएम भोपाल में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और बीजेपी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम के दौरे से एक दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पहुंच चुके हैं.

 

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रोडशो पहले ही हो चुका है निरस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मध्यप्रदेश दौरे में भोपाल में रोडशो भी करने वाले थे. लेकिन PMO की परमिशन और खराब मौसम के कारण पीएम के रोडशो को निरस्त कर दिया गया है. कुछ दिन पहले खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी बालाघाट दौरा रद्द हो गया था. उन्हें खराब मौसम के कारण आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा था. गृहमंत्री शाह बीजेपी की गौरव यात्रा का शुभारंभ करने बालाघाट आने वाले थे.

 

भोपाल के कई स्कूलों में 27 जून को छुट्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को देखते हुए शहर की कई स्कूलों ने 27 जून को छुट्टी घोषित कर दी है. पीएम के दौरे के दौरान शहर की कई जगहों का ट्रॉफिक ड्रायवर्ट रहेगा जिससे स्कूलों के वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता . इन्हीं परेशानियों को देखते हुए कई स्कूलों ने कल की छुट्टी घोषित कर दी है.

 

कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी अपने भोपाल दौरे में दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके साथ ही पीएम लाल परेड मैदान पर बीजेपी के देशभर से आएं 3000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. 543 लोकसभाओं से आएं इन कार्यकर्ताओं को बीजेपी द्वारा इंटरव्यू के जरिए चुना गया है.इन कार्यकर्ताओं को ट्रेन करने के बाद बीजेपी द्वारा अलग अलग राज्यों में भेजा जाएगा, जहां ये लोकल बूथों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे.आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी  पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम होने वाला हैं.

Post Views: 157
Tags: PM Modishehdol tour
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version