Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी की अपील और विपक्ष का विरोधी राग..कहीं फिर वही गलती तो नहीं कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश

DigitalDesk by DigitalDesk
May 12, 2026
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
PM Modi appeals
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य पर मंडराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों में नई बहस छेड़ दी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने, अनावश्यक सोना खरीदने से बचने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग को उपयोग को पहली प्राथमिकता दिये जाने की बात पीएम ने कही है।

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला तेज कर दिया। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने इसे सरकार की आर्थिक नाकामी बताते हुए कहा कि जनता को त्याग और बचत की सलाह देना विफल शासन का संकेत है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता पहले से महंगाई का बोझ झेल रही है और अब सरकार जिम्मेदारी नागरिकों पर डाल रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केन्द्र की मोदी सरकार इसे आर्थिक अनुशासन ही नहीं राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संदेश भी करार दे रही है। वहीं दूसरी ओर हर बार की तरह इस बार भी विपक्ष पीएम मोदी की इस अपील को सरकार की विफलता के तौर पर पेश करते हुए अपने नंबर बढ़ाने की कवायद में जुटा है। ऊर्जा बचत, सोना खरीदने में संयम और लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की सलाह पर छिड़ी राजनीतिक बहस सरकार ने इसे राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताया, विपक्ष ने आर्थिक विफलता करार दिया

दरअसल, दुनिया इस समय गंभीर भू-राजनीतिक तनाव के दौर से गुजर रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहले ही वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित थी। अब पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट ने ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति इसी समुद्री मार्ग से गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की बाधा का सीधा असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ता है।

भारत जैसे देश के लिए यह स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। भारत करीब 40 प्रतिशत कच्चा तेल और लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से खरीदता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का असर सीधे भारत की अर्थव्यवस्था, महंगाई और आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

इसी पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं और गैर-जरूरी खर्चों में संयम बरतें। उन्होंने विशेष रूप से सोने की अनावश्यक खरीद से बचने की बात कही, क्योंकि भारत हर साल अरबों डॉलर का सोना आयात करता है। सरकार का मानना है कि यदि लोग स्वेच्छा से कुछ आर्थिक अनुशासन अपनाते हैं, तो विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम किया जा सकता है। तेल, सोना और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आयात भारत के व्यापार घाटे को लगातार बढ़ाते हैं। ऐसे में गैर-जरूरी आयात कम करने से आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।सरकार का तर्क है कि यह अपील किसी भय या संकट की घोषणा नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी का हिस्सा है। उनका कहना है कि दुनिया के कई देशों में ऊर्जा संकट के दौरान नागरिकों से इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की गई थी। जापान, जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों में लोगों ने बिजली और ईंधन की बचत को राष्ट्रहित का हिस्सा माना था।

सरकार यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार किसी भी राज्य से ईंधन की कमी की सूचना नहीं मिली है। तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और तेल विपणन कंपनियां वैश्विक कीमतें बढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्रीय आर्थिक चुनौतियों के समय सरकार और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जहां सरकार पर संकट से निपटने की जिम्मेदारी होती है, वहीं विपक्ष से रचनात्मक सुझाव और संतुलित आलोचना की अपेक्षा की जाती है। लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में हर मुद्दा राजनीतिक टकराव का विषय बनता जा रहा है।  फिलहाल यह स्पष्ट है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी की अपील को लेकर राजनीतिक मतभेद भले जारी हों, लेकिन ऊर्जा सुरक्षा, विदेशी मुद्रा भंडार और आर्थिक स्थिरता जैसे मुद्दे आने वाले समय में देश की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहने वाले हैं।

Post Views: 132
Tags: #Hormuz Crisis #PM Modi Appeal and Politics #PM Modi Eyes the Dollar #Tensions in West AsiaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version