Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे, खड़गे को कहा-जनता ने आपका खाता बंद कर दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
February 9, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Gujrat Election 2022:गुजरात की सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं के सारे पुराने बयान याद किए जानें क्यों

गुजरात चुनाव 2022

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार 9 फरवरी को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने पहुंचे। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच भाषण जारी रखते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। जब वे गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे. तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।

  • मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया
  • पीएम ने कहा- सदन में जो भी बात होती है, उसे देश गंभीरता से सुनता है और गंभीरता से लेता है, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है
  • मोदी बोले- यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल
  • पीएम बोले कि जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा, कमल खिलाने में प्रत्यक्ष या परोक्ष आपका जो भी योगदान है, इसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं

विकास पर बात की, आंकड़े गिनाए

पीएम बोले- कोई भी जब सरकार में आता है वह देश के लिए कुछ वादा करके आता है लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। विकास की गति क्या है, विकास की नींव, दिशा, प्रयास और परिणाम क्या है यह बहुत माएने रखता है। मोदी ने कहा कि आज जनधन, आधार और मोबाइल ये त्रिशक्ति हैं। इनसे पिछले कुछ वर्षों में 27 लाख करोड़ रुपये DBT के माध्यम से सीधा हितधारकों के खातों में गए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

खड़गे के बहाने कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा- खड़गेजी शिकायत कर रहे थे कि मोदीजी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। मोदीजी कलबुर्गी आ जाते हैं। हालांकि, शिकायत करने से पहले ये भी देखो कि कर्नाटक में 1 करोड़ 70 लाख जनधन अकाउंट खुले हैं। उन्हीं के इलाके में 8 लाख से ज्यादा ऐसे खाते खुले हैं।

  • पीएम बोले- इतने खाते खुल जाएं, लोगों को ताकत मिल जाए और किसी का इतने सालों के बाद खाता बंद हो जाए तो उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं
  • मोदी ने कहा- बार-बार उनका दर्द झलकता है, यहां तक कह देते हैं कि एक गरीब को हरा दिया, जनता आपका खाता बंद कर रही है और आप रोना यहां रो रहे हो

हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति तक पहुंचना

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि जब सरकार की मशीनरी का लक्ष्य हर व्यक्ति तक पहुंचने का हो, तो भेदभाव पहुंच ही नहीं सकता। हम देश को विकास का नया मॉडल दे रहे हैं, देश हमारे साथ है। कांग्रेस को बार बार देश नकार रहा है, लेकिन कांग्रेस और उसके साथी साजिशों से बाज नहीं आते हैं। जनता देख रही है और हर मौके पर सजा भी देती है।

  • देश की आजादी का इतिहास आदिवासियों के योगदान की स्वर्णिम पृष्ठ से भरा हुआ है, लेकिन दशकों तक आदिवासी भाई विकास से वंचित रहे
  • कांग्रेस ने नेक नीयत से काम किया होता, तो आज 21वीं सदी के तीसरे दशक में मुझे इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती
  • अटल बिहार वाजपेयी की सरकार में आदिवासियों के लिए मंत्रालय बना, अलग बजट बना, हमने 110 जिलों को आंकाक्षी जिलों के रूप में चिह्नित किया
  • 3 करोड़ से ज्यादा आदिवासियों को सीधा लाभ मिला है, इस साल 1 लाख 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया है
  • हमने 500 नए एकलव्य मॉडल स्कूल शुरू किए हैं और ये चार गुना ज्यादा बढ़ोतरी है

तुष्टीकरण को खत्म करना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, हमने सैचुरेशन का रास्ता चुना अर्थात शत प्रतिशत लाभार्थी को लाभ पहुंचे। सरकार इस राह पर काम कर रही है। सैचुरेशन का मतलब होता है भेदभाव की सारी गुंजाइश खत्म करना। यह तुष्टीकरण की आशंकाओं को खत्म कर देता है। अपनी उपबल्धि गिनाते हुए पीएम बोले- गांवों में बिजली नहीं थी। दूरदराज के गांव थे, नॉर्थ ईस्ट के गांव थे। पहाड़ी गांव थे। इनके वोट बैंक नहीं थे तो इन्होंने बिजली पहुंचाने पर ध्यान नहीं दिया। हमने 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। हमने मेहनत की है।

पहले की सरकारों में कुछ घंटे बिजली आती थी। हम आज 22 घंटे बिजली देने में सफल हुए हैं। राजनीतिक फायदे-घाटे की बात नहीं सोची, देश का कल उज्ज्वल बनाने का रास्ता चुना। मेहनत का रास्ता चुना।

प्रधानमंत्री ने अडाणी के मसले को छुआ भी नहीं। वह उस पर कुछ नहीं बोले।

Post Views: 180
Tags: adanimallikarjunMallikarjun KhargePM ModipresidentRahul Gandhirajyasabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version