Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पितृ पक्ष में ये काम करने से प्रसन्न होते हैं पूर्वज

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2023
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Pitru Paksha
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पितृ पक्ष जिसे कनागत या श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। ये 15 दिन पितरों को समर्पित होते हैं। इन 15 दिनों के दौरान पितरों की शांति और उन्हें प्रसन्न करने के लिए दान, श्राद्ध कर्म, गरीबों को भोजन कराया जाता है। कहते हैं ऐसा करने से पितरों की आत्माएं प्रसन्न होती हैं। वहीं पितृ पक्ष के समय पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध भी किया जाता है। हिंदू पंचांग में उललेख मिलता है कि पितृ पक्ष के ये 15 दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होते हैं। यह आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की स्थापना तिथि को समाप्त होते हैं। हिंदू धर्म में पितृपक्ष यानी श्राद्ध का अपना विशेष महत्व होता है। पितृ पक्ष के दिनों में पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद कर उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है।

  • भाद्रपद पूर्णिमा से शुरु होता है पितृपक्ष
  • पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है
  • 16 दिनों तक आश्विन अमावस्या के दिन तक चलता है
  • 29 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत
  • 14 अक्टूबर को होगा पितृ पक्ष का समापन
  • पितृ पक्ष में किया जाता है पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म
  • पितरों की आत्मा को मिलती है शांति
  • श्राद्ध करने से पूर्वज होते हैं प्रसन्न
  • पितरों के प्रसन्न होने से वंशजों का भी होता है कल्याण

पितृ पक्ष के दौरान पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने वालो को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस दौरान न केवल पितरों की मुक्ति के लिए उनका श्राद्ध किया जाता है। बल्कि इस तरह पितरों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया जाता है। ज्योतिषिविद पं अशोक शास्त्री जानते हैं पितृ पक्ष की प्रमुख तिथि और उनका क्या महत्व होता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

29 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं पितृ पक्ष

पंचाग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष शुक्रवार 29 सितंबर 2023 से प्रारंभ हो रहा है। पहले दिन पूर्णिमा श्राद्ध किया जाता है। जिसे प्रतिपदा श्राद्ध भी कहते हैं। जबकि पितृ पक्ष का समापन 15 दिन बाद शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को होगा। पंचांग में उल्लेख किया गया है कि भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजकर 26 बजे तक रहेगी। इसके बाद आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। यह तिथि 30 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 21 बजे तक रहेगी।

पितृ पक्ष में हर तिथि का होता है अलग महत्व

पितृ पक्ष के दौरान हर तिथि का अगल महत्व होता है। पितृ पक्ष के प्रारंभ होने से लेकर समापन तक प्रत्येक दिन अलग अलग महत्व है। पितृ पक्ष की तिथि के अनुसार ही श्राद्ध करने का नियम शास्त्रों में वर्णित है। इसे इस तरह समझा जा सकता है कि इस साल द्वितीया श्राद्ध की ति​थि 30 सितंबर को है। यानी पितृ पक्ष में श्राद्ध की द्वितीया तिथि 30 सितंबर मानी गई है। जिन लोगों के पूर्वजों का देहांत किसी भी माह की द्वितीया तिथि को होती है, तो वे पितृ पक्ष के दूसरे दिन अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं। इसी प्रकार पूर्वजों की मृत्यु भी माह और पक्ष की नवमी तिथि को होती है तो वे पितृ पक्ष की नवमी श्राद्ध के लिए तर्पण और पिंडदान कर सकते हैं।

पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा श्राद्ध पहले दिन 29 सितंबर 2023 को होगा। प्रतिपदा का श्राद्ध दूसरे दिन 29 सितंबर को। द्वितीया श्राद्ध तिथि 30 सितंबर को होगी। तृतीया तिथि का श्राद्ध 1 अक्टूबर को होगा। चतुर्थी तिथि श्राद्ध 2 अक्टूबर है। पंचमी तिथि श्राद्ध 3 अक्टूबर और षष्ठी तिथि का श्राद्ध 4 अक्टूबर है। सप्तमी तिथि का श्राद्ध 5 अक्टूबर और अष्टमी तिथि का श्राद्ध- 6 अक्टूबर को होगा। नवमी तिथि का श्राद्ध 7 अक्टूबर, दशमी तिथि का श्राद्ध 8 अक्टूबर, एकादशी तिथि का श्राद्ध 9 अक्टूबर, माघ तिथि का श्राद्ध 10 अक्टूबर, द्वादशी तिथि का श्राद्ध 11 अक्टूबर, त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध 12 अक्टूबर, चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध 13 अक्टूबर और इसके बाद सर्वपितृ मोक्ष श्राद्ध तिथि 14 अक्टूबर को होगी।

Post Views: 142
Tags: Ashwin AmavasyaBhadrapada PurnimaPitru PakshaShraddha Paksha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version