Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

बिहार में पेट्रोलियम का भंडार! खोज के लिए सरकार ने दी मंजूरी 

तेल खोजने की मिली स्वीकृति

DigitalDesk by DigitalDesk
October 6, 2022
in पटना, बिहार
0
बिहार में पेट्रोलियम का भंडार! खोज के लिए सरकार ने दी मंजूरी 
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में पेट्रोलियम का भंडार! खोज के लिए सरकार ने दी मंजूरी 

नई दिल्ली- भारत देश पेट्रोल और डीजल के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है, लेकिन आने वाले समय में इन देशों पर निर्भरता कम हो सकती है. दरअसल, बिहार में सोने की खान के बाद अब पेट्रोलियम भंडार मिलने की बात सामने आई है. बिहार के बक्सर और समस्तीपुर में पेट्रोलियम भंडार होने की उम्मीद जगी है. इतना ही नहीं अब प्रदेश में पेट्रोलियम भंडार की खोज के लिए बिहार सरकार की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है.

तेल खोजने की मिली स्वीकृति

बक्सर और समस्तीपुर जिले में तेल के बड़े भंडार होने का पता चला है. तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनसीजी) की माने तो समस्तीपुर जिले के 308 किलोमीटर और बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. तेल की खोज के लिए बिहार सरकार ने ओएनसीजी को स्वीकृति प्रदान कर दी है. भारत सरकार ने भी एक प्रस्ताव भेजा था. ऐसे में अगर बिहार में पेट्रोलियम भंडार को खोजने में कामयाबी मिल गई तो देश काफी हद तक पेट्रोल के लिए अरब देशों पर निर्भरता खत्म कर सकता है.

Related posts

Pitru Paksha begins on 26 September

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें किस दिन किसका श्राद्ध

September 3, 2026
Recruitment of 21000 ASHA workers in Bihar Healthcare system in villages to get a new boost

बिहार में 21 हजार आशा भर्ती: गांव-गांव स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा नया सहारा

September 1, 2026

जिला प्रशासन को मिला पत्र

ओएनसीजी ने बिहार के खान और भूतत्व विभाग से पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन (अन्वेषण) के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया है. बिहार सरकार ने तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के आवेदन को मंजूरी दे दी है. बक्सर जिला प्रशासन को इस संदर्भ में एक पत्र आया है. जिलाधिकारी ने बताया कि इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है कि गंगा बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थ हो सकतें हैं. ओएनजीसी का यह अनुमान है कि बक्सर 52.13 किमी और समस्तीपुर में तेल के बड़े भंडार हो सकते हैं. डीएम ने कहा कि बहुत जल्दी ही ओएनजीसी के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण का कार्य किया जाएगा.

आधुनिक तकनीक से होगी खोज- गृह राज्यमंत्री

समस्तीपुर सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का इस बारे में कहना है कि, भारत सरकार के उपक्रम तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड को समस्तीपुर के गंगा बेसिन में पेट्रोलियम पदार्थों के खोज के लिए सोमवार को बिहार सरकार ने स्वीकृति दे दी है. अनुमान है कि पेट्रोलियम का भंडार मिलेगा. समस्तीपुर में 308 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में तेल की खोज अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी. अगर सर्वे में सकारात्मक परिणाम आये, तो खुदाई का काम शुरू किया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि, समस्तीपुर जिले से गुजरने वाली गंगा बेसिन में तल का भंडार होने का पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था.

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version