Petrol-Diesel Rates toda
Find out the price of petrol and diesel in your city today
Petrol-Diesel Rate Today : जाने आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है पेट्रोल और डीजल
14 जून रविवार के दिन देश में पेट्रोंल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आएगा आखिरी बार कीमतें सोमवार, 25 मई को बढ़ाई गई थीं, जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीज़ल दोनों की कीमतों में ₹2.50 प्रति लीटर से ज़्यादा की बढ़ोतरी की थी। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सबसे ज्यादा बढोतरी हुई है।
हांलाकि मिडिल ईस्ट में समझौते के चलते क्रूड ऑयल सस्ता हुआ है। लेकिन भारत में पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में किसी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की गई।
तेल की बढती कीमतों पर लग सकती है लगाम
खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार सकता है। इसके लिए ईरान और अमेरिका किसी समझौते के करीब पहुँच रहे हैं। यह समझौता अगले हफ़्ते G7 देशों के नेताओं की बैठक के दौरान हो सकता है।
तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने
केंद्रीय तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ईंधन की कीमतें कम होंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युद्ध जैसे हालात के बावजूद भारत के पास पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने कहा, “तेल की कीमतें लंबे समय तक मौजूदा ऊँचे स्तर पर नहीं बनी रह सकतीं और आने वाले महीनों में इनके कम होने की उम्मीद है।”
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी ने कहा कि कनाडा और अमेरिका से भारत को मिलने वाली अतिरिक्त सप्लाई से कुछ कमी पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर युद्ध बढ़ता है तो हालात बदल सकते हैं।
जाने आज मेट्रो शहरों में क्या है पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर मिल रहा है वही डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।
देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई में आज पेट्रोल ₹111.18और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है।
वहीं कोलकाता पेट्रोल ₹113.47प्रति लीटर और डीजल प्रति लीटर ₹99.82 का मिल रहा है। चेन्नई में आज 14 जून को पेट्रोल के दाम₹107.77 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹99.55प्रति लीटर हैंय़





