पेट्रोल-डीजल स्थिर, कच्चा तेल 100 डॉलर पार
11 सितंबर को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं… लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं… 11 सितंबर को भोपाल में पेट्रोल करीब 114.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है… उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लगातार कई दिनों से इन दरों में बदलाव नहीं हुआ है… देश के स्तर पर भी सितंबर में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 111.21 रुपये प्रति लीटर बताई जा रही है… मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है…
25 मई के बाद नहीं बदले रिटेल रेट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ी बढ़ोतरी 25 मई को हुई थी… भोपाल में उस समय पेट्रोल करीब 2.83 रुपये और डीजल करीब 2.79 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था… इसके बाद से भोपाल के रेट में लगातार स्थिरता बनी हुई है… लेकिन सवाल अब यह है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा होता है… तो इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कब दिखाई देगा?
कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ सकता है… क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है… अगर लंबे समय तक कच्चा तेल महंगा बना रहता है… तो इसका असर परिवहन लागत से लेकर महंगाई तक पर पड़ सकता है…एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर पार… दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर… और मध्य प्रदेश में… पेट्रोल पंप पर राहत कायम है…





