Petrol, Diesel Prices On July 21 2026: जानें देश के बड़े शहरों मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, और कोलकाता में ईंधन के नए दाम देखें।
सोमवार को तेल की कीमतों में उछाल आया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की “कीमत चुकानी होगी”, वहीं यमन के हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की।
मंगलवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। हांलाकि
मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत $89 प्रति बैरल के आसपास बनी रही और यह कई महीनों के उच्चतम स्तर के करीब रही, क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बनी हुई हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है
सोमवार को तेल की कीमतों में उछाल आया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की “कीमत चुकानी होगी”, और साथ ही यमन के हूथी मिलिटेंट्स ने सऊदी अरब पर समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड $88.88 प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले सेशन के मुकाबले थोड़ी कम कीमत है। इस महीने क्रूड की कीमतों में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच टकराव तेज हो गया है, जिससे ग्लोबल ऑयल सप्लाई में रुकावट का डर पैदा हो गया है।
भारत में भी कई बार बढ़ी कीमतें
वहीं, भारत, जो अपनी 85% से ज़्यादा कच्चे तेल की ज़रूरत के लिए आयात पर निर्भर है, वहाँ भी पिछले कुछ महीनों में कई बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। खासकर मई महीने में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बीच में ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के हालात बने थे। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई लेकिन भारत में ईधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय तेल कंपनियों का मनाना था कि कंपनियों का घाटा बहुत ज्यादा है इसलिए तेल की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं होगा। अब वापस युद्द के हालात है इसलिए कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ रहा है यही कारण है कि भारत के लोगों को फिलहाल ईंधन की कीमतों को लेकर कोई राहल नहीं मिलने वाली।
जानें 21 जुलाई को क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत: ₹102.12 प्रति लीटर ,कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: ₹113.43 प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल की कीमत: ₹111.12 प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: ₹107.75 प्रति लीटर है।
वहीं डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में डीज़ल की कीमत: ₹95.20 प्रति लीटर, कोलकाता में डीज़ल की कीमत: ₹99.78 प्रति लीटर,मुंबई में डीज़ल की कीमत: ₹97.78 प्रति लीटर, चेन्नई में डीज़ल की कीमत: ₹99.57प्रति लीटर
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतों पर सबसे ज़्यादा असर ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों का होता है, लेकिन ये एकमात्र कारण नहीं हैं। देश में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, रिफ़ाइनिंग मार्जिन, ढुलाई और डिस्ट्रीब्यूशन की लागत, और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल से भी प्रभावित होती हैं।





