Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तर भारत में लोगों को करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना…जानें दिल्ली-NCR सहित देश के अन्य राज्य में मौसम कैसा रहेगा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 21, 2025
in स्पेशल
0
People in North India will have to face severe heat weather in other states of the country including Delhi NCR
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर भारत में लोगों को करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना…जानें दिल्ली एनसीआर सहित देश के अन्य राज्य में मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में इस समय भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, दिल्लीवासियों को अगले तीन दिनों में इससे कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ अवसर पर तजे हवा चलेगी। हवा की गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी चल सकती है। जिसके साथ धूल भरी आंधी भी चलने की आशंका है। हालांकि राहत की बात है कि अगले अगले सात दिन दिल्ली में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

Related posts

Phoenix Eye

Phoenix Eye: अंगूठे का यह शुभ निशान खोल सकता है किस्मत… जानिए आपके अंगूठे पर यह निशान क्या देता है संकेत

July 20, 2026
Another tiger death in Panna Tiger Reserve third incident in three months

tiger death: पन्ना टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, 3 महीने में तीसरी घटना

July 20, 2026

बुधवार 21 मई को भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति इस प्रकार रहेगी

उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार

दिल्ली: आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 41°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा। हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): धूप वाला मौसम रहेगा, अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा।

पटना बिहार: आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश

भोपाल: धूप वाला मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 40°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इंदौर: इंदौर में आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र

मुंबई: आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पुणे: आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम ही रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत. गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

बंगलुरु: दक्षिण भारत के बंगलुरु में आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 32°C तो वहीं न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास बना रहेगा। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

चेन्नई: आंशिक रूप से बादल और धूप वाला मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा। गरज-चमक के साथ यहां भी हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से विशेष चेतावनी

राजस्थान: रुरुभूमि राजस्थान के अलवर, जैसलमेर, गंगापुर सिटी, बीकानेर, धोलपुर जैसे क्षेत्रों में लू और भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार और झारखंड: बेगूसराय, बांका, भागलपुर, छपरा, हाजीपुर,आरा, कटिहार जैसे जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।..प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 305
Tags: #Delhi NCR weather#North India heat weather
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version