Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

क्या है पेगासस स्पाईवेयर, iPhone को भी बनाता है निशाना, जाने कैसे करता है काम

क्या है पेगासस स्पाईवेयर, iPhone को भी बनाता है निशाना, जाने कैसे करता है काम

DigitalDesk by DigitalDesk
September 29, 2022
in ऑटो
0
क्या है पेगासस स्पाईवेयर, iPhone को भी बनाता है निशाना, जाने कैसे करता है काम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या है पेगासस स्पाईवेयर, iPhone को भी बनाता है निशाना, जाने कैसे करता है काम

नई दिल्ली- देश में एक बार फिर इसराइली पेगासस स्पाइवेयर को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पेगासस स्पाइवेयर के जरिए देश के कई राजनेताओं, जर्नलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, कई संस्थाओं समेत चर्चित हस्थियों की जासूसी कराने का आरोप लग रहा है. तमाम विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ सवाल उठाए है. हाल ही में एक अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम में छपी रिपोर्ट के बाद से सरकार भी घिरती नजर आ रही है. क्या है पेगासस स्पाइवेयर, कैसे लोगों की स्पाइवेयर के जरिए होती है जासूसी… तो चलिए आपको बताते हैं…

भारत में साल 2021 को अस्तित्व  में आया

पेगासस स्पाईवेयर को लेकर पिछले साल जुलाई  में एक मीडिया संस्थान ने चौंकाने वाले दावें किए थे. उन दावों में कहा गया था कि दुनियाभर में अपने विरोधियों, जर्नलिस्ट और कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए कई देशों ने पेगासस स्पाईवेयर का उपयोग किया है. जिसमें भारत की सरकार ने भी अपने विरोधियों की जासूसी के लिए स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया है. इस मीडिया संस्थान की रिपोर्ट आने के बाद सभी विरोधी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला किया था. केंद्र सरकार पर लगे इन कथित जासूसी के आरोपों को लेकर दर्जनभर याचिकाएं दायर होने पर सुप्रीम कोर्ट ने 27 अक्टूबर 2021 को रिटार्यड जस्टिस की अध्यक्षा में एक जांच समिति बनाई थी.

Related posts

Beware Entry into the capital

सावधान! दिल्ली में अब एंट्री लेना हुआ महंगा…जानें किन किन वाहनों पर लगेगा पॉल्यूशन TAX…यह है नई रेट लिस्ट

April 30, 2026
Premium SUV

8.39 लाख में प्रीमियम SUV का दम, नई Kia Syros 2026 लॉन्च—डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

April 21, 2026

पेगासस स्पाईवेयर क्या होता है?

पेगासस स्पाईवेयर एक जासूसी सॉफ्टवेयर है. स्पाईवेयर का मतलब जासूसी सॉफ्टवेयर होता है. इस सॉफ्टवेयर के जरिए जिस व्यक्ति को टारगेट करना होता है. उस व्यक्ति के मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लेपटाप में बिना उस व्यक्ति की जानकारी के इंस्टाल कर दिया जाता है. इसके बाद यह सॉफ्टवेयर उस डिवाइस के डाटा को चुराने लगता है.

पेगासस स्पाईवेयर को किसने बनाया?

पेगासस स्पाईवेयर को इसराइली साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप ने बनाया है. यह एक ऐसा साफ्टवेयर है जिसे टारगेट व्यक्ति के फोन और लेपटाप में डाल दिया जाता है. और यह साफ्टवेयर बिना उस व्यक्ति की जानकारी के उसके फोन का सारा डाटा थर्ड पार्टी को भेजा जाता है. एनएसओ ग्रुप कंपनी का दावा है कि वो इस सॉफ्टवेयर को केवल मान्यता प्राप्त सरकारी एजेंसियों को बेचती है. इसका उद्देश्य आतंकवाद और अपराध के खिलाफ लड़ना है.

कैसे करता है काम

पेगासस जिस स्मार्टफोन में इंस्टाल किया जाता है उस स्मार्टफोन के माइक्रोफोन, कैमरा, ऑडियो, मैसेज, ईमेल और लोकेशन तक की यह जानकारी हासिल कर लेता है. इस पेगासस साफ्टवेयर का मामला दूसरे देशों में चार से पांच साल पहले आ गया था. उस वक्त इस साफ्टवेयर के जरिए टारगेट व्यक्ति के मोबाइल पर एक लिंक भेजकर इस्तेमाल किया जाता था. जब व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता था तो यह उसके फोन में इंस्टाल हो जाता था. लेकिन इसके बाद इस साफ्टवेयर को ओर स्ट्रांग बनाया गया. अब लिंक पर बिना क्लिक किए भी इसे टारगेट के फोन में इंस्टाल किया जा सकता है.

टारगेट को इसके इंस्टाल होने के बार में जरा भी भनक नहीं लगती. बताया जाता है कि व्हाट्सअप मैसेज के जरिए भी इसे फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है. इतना ही नहीं सिक्योर माने जाने वाले iphone में भी इसे इंस्टॉल किया जा सकता है.

वहीं अब हाल ही में न्यूर्याक टाइम अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है किभारत सरकार ने साल 2017 में दो अरब डॉलर के हथियार सौदे के तहत इजराइली स्पाइवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली खरीदी थी. पिछले साल भी केंद्र सरकार पर उस वक्त जमकर सवाल उठे थे. जब कथित तौर पर पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्य लोगों की जासूसी करने की बात सामने आई थी.

Post Views: 275
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version