Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Pathan Controversy: विवाद के बीच बोले किंग खान— दुनिया कुछ भी कर ले, जिंदा रहेंगे हम जैसे लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2022
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
Pathan Controversy: विवाद के बीच बोले किंग खान— दुनिया कुछ भी कर ले, जिंदा रहेंगे हम जैसे लोग

Pathan controversy people like us will remain alive

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pathan Controversy:बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने खामोशी तोड़ते हुए कहा कि दुनिया कुछ भी कर ले। हम जैसे लोग ‘जिंदा’ रहेंगे। फिल्म पठान के एक गीत को लेकर हुए विवाद के बीच किंग खान की यह टिप्पणी आई है। फिल्म पठान में शाहरुख मुख्य भूमिका में हैं। दरअसल कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर
किंग खान ने कहा सिनेमा मानवता की करुणा, एकता और भाईचारे की अपार क्षमता को सामने लाता है। इस समारोह में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिग बी अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और निर्माता निर्देश महेश भट्ट मौजूद थे।

– फिल्म पठान कॉन्ट्रोवर्सी के बीच बोले शाहरुख खान
– विवाद के बीच पहली बार बोले किंग खान
– ‘हमें पॉजिटिव यानी सकारात्मक रहना है’
– ‘नकारात्मक सोच से दूर रहना है’
– सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर भड़क शाहरुख
– कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन
– समारोह में प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रहीं मौजूद
– जया के साथ बिग बी अमिताभ बच्चन भी रहे मौजूद

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पठान कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। शाहरुख ने गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इशारों ही इशारों में कहा दुनिया चाहे कुछ भी कर ले। वे और आप जितने भी पॉजिटिव यानी सकारात्मक लोग हैं। सब जिंदा हैं। शाहरुख का इशारा उन लोगों के की ओर था जो सोशल मीडिया पर फिल्म और दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर नैरेटिव गढ़ने वालों पर बरसे शाहरुख

इतना ही नहीं शाहरुख ने सोशल मीडिया पर नैरेटिव गढ़ने वालों को भी खरीखोटी सुनाई। मॉडर्न जमाने और सोशल मीडिया पर बात करते हुए शाहरुख ने कहा आज के वक्त में सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नैरेटिव दिया जाता है ओर निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इसके साथ ही इसकी कॉमर्शियल वैल्यू भी बढ़ती है। इस तरह की कहानियां भटकाने और बांटने का काम करती हैं। ऐसे में चाहे कुछ भी हो। हमें पॉजिटिव यानी सकारात्मक रहना है। नकारात्मक सोच से दूर रहना है।

पैर छुकर लिया अमिताभ बच्चन से आशीर्वाद

शाहरुख खान ने सहजता दिखाते हुए समारोह में मौजूद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी जया बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लेतीं नजर आईं।

ममता ने अमिताभ को भारत रत्न देने की पैरवी

ममता ने अमिताभ को भारत रत्न देने की पैरवी

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 28वें एडिशन का उद्घाटन करते हुए फिल्मी सितारों के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत रत्न देने की पैरवी की। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अमिताभ के लंबे समय के योगदान के लिए बंगाल उन्हें भारत रत्न देने की मांग करेगा।

फिल्म सितारों के बीच बीजेपी पर हमला

फिल्म सितारों से सजी महफिल में ममता बनर्जी ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा बंगाल मानवता, एकता, विविधता और एकीकरण के लिए लड़ता है। बंगाल न तो सिर झुकाता है और न ही भीख मांगता है। मानवता के लिए अनेकता में एकता के लिए बंगाल हमेशा साहस के साथ लड़ता रहेगा।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अब भी उठ रहे सवाल—अमिताभ बच्चन

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 28वें एडिशन के उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं महेश भट्‌ट ने कहा आज के राजनीतिक वातावरण में भारत के बच्चे पश्चिमी विचारों को खारिज करने की कोशिश करते हैं। ऐसा हमारा मिशन नहीं है। टैगोर के ये शब्द सभी भारतीयों के दिलों में गूंजने चाहिए कि भारत सभी जातियों को एकजुट करने के लिए है। उन्होंने कहा किसी भी जाति, किसी भी संस्कृति को अस्वीकार करना भारत की भावना नहीं है। भारत का सर्वोच्च उद्देश्य हम सभी चीजों को सहानुभूति और प्रेम के साथ समझें यही होना चाहिए।

 

Post Views: 411
Tags: Actor Shah Rukh KhanBig B Amitabh BachchanCM Mamata BanerjeeJaya BachchanKolkata International Film Festival inaugurated West BengalPathan Controversy
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version