Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

रिलीज से पहले ही विवादों में आई ‘पठान’ पर थम नहीं रहा हंगामा, कमाई की क्या है हकीकत और क्या है फसाना?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
शाहरुख खान 26 जनवरी से बनेंगे ‘पठान’, बायकॉट और विवाद के बीच कैसा रहेगा प्रदर्शन?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुंबई-दिल्ली। शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ पर बवाल थम ही नहीं रहा है। यूं तो फिल्म रिलीज के पहले ही विवादों में आ गयी थी, जब इसके एक गाने पर जमकर हल्ला हुआ और इसके बायकॉट की बात भी उठी। अब एक तबका कह रहा है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड के अच्छे दिन भी वापस ला दिए हैं और तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई ‘पठान’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। दूसरी ओर एक तबका है जो स्क्रीन शॉट शेयर कर बता रहा है कि पठान फ्लॉप हो गयी है। कल गुरुवार यानी 26 जनवरी को तो ट्विटर पर पठान हुई फ्लॉप का ट्रेंड भी चला।

पठान की ओपनिंग धमाकेदार होने का दावा

ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिर पर धुंधाधार कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया है। ‘पठान’ ने पहले ही दिन इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ‘पठान’ ने कलेक्शन के मामले में केजीएफ 2 और वॉर जैसी कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Related posts

केरल में मानसून का कहर तेज, 5 जिलों में सीजन का पहला रेड अलर्ट; प्रशासन ने जारी की सख्त चेतावनी

मौसम अपडेट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत…. दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर ने पहले दिन हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई की, दूसरे दिन 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का पूरा फायदा पहुंचा और फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। ‘पठान’ ने गुरुवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 रुपये की कमाई की।  इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा दो ही दिनों में 100 करोड़ के पास हो गया है।

कश्मीर में 32 साल बाद खुले सिनेमाघर भी हाउसफुल

कश्मीर घाटी में इस्लामिक आतंकवाद के उरूज पर रहने के दौरान सिनेमाघरों को जिहादियों ने बंद करवा दिया था। पिछले साल करीब तीन दशकों बाद वहां सिनेमाघर खुले। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कीफिल्म ‘पठान’ ने कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में ‘हाउसफुल’ (Housefull) का साइन 32 साल बाद लौटाया है। मशहूर मल्टीप्लेक्स चैन INOX Leisure Ltd ने ऐसा दावा करते हुए शाहरुख खान को धन्यवाद कहा है। INOX के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट में लिखा गया, ”आज, देश में पठान उन्माद के साथ, हम 32 साल बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल साइन को वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं. धन्यवाद शाहरुख खान”

सोशल मीडिया हुआ दो-फाड़

वहीं, सोशल मीडिया पर #फ्लॉप_हुई_पठान का हैशटैग भी ट्रेंड हुआ। पांचजन्य और सुदर्शन न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म और चैनल पर कई सिनेमा हॉल की खाली सीटें और बुकिंग काउंटर दिखाए गए। इसके साथ ही जमकर स्क्रीन शॉट्स भी वायरल किए गए, जिसमें मूवी हॉल्स में सन्नाटा दिख रहा है। फिल्म देखने के बाद निकलनेवालों की प्रतिक्रियाएं भी शेयर की गयीं, जिसमें वो फिल्म को हल्की और बकवास बता रहे थे।

अब फिल्म का असली हश्र क्या हुआ, यह देखने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना ठीक रहेगा। फिलहाल तो पठान के सामने एक लंबा वीकेंड पड़ा हुआ है। इस दौरान पठान अपनी 250 करोड़ की लागत निकाल पाती है या नहीं, यह देखना मजेदार रहेगा।

Post Views: 114
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version