Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव:क्या काका भूपेश से जीतकर इतिहास दोहरायेंगे विजय बघेल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 18, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Patan assembly constituency
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 21 नामों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पाटन से बीजेपी ने सीएम भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल को टिकट दिया है। यानी अगर सीएम पाटन से चुनाव लड़ते हैं तो चाचा और भतीजे के बीच फिर टक्टर देखने को मिलेगी। क्योंकि इसके पहले भी दोनों के बीच में टक्कर हो चुकी है। भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच पाटन सीट पर तीन बार चुनावी मुकाबला हुआ। इनमें दो बार भूपेश बघेल तो एक बार विजय बघेल ने बाजी मारी।

  • बीजेपी ने की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले प्रत्याशियों के नाम
  • बीजेपी ने 21 नामों की सूची की है जारी
  • पाटन से बीजेपी ने विजय बघेल को मैदान में उतारा
  • सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं विजय बघेल
  • सीएम बघेल पाटन से लड़ते हैं चुनाव
  • फिर दिखाई देगी चाचा और भतीजे के बीच टक्टर

2008 के चुनाव में बघेल को मिली थी ‘विजय’

पहली बार दोनों 2003 के विधासभा चुनाव में आमने सामने थे। तब विजय बघेल एनसीपी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बीजेपी में शामिल होकर विजय बघेल ने 2008 विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को फिर पाटन से चुनौती और जीत का परचम लहराया। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने हिसाब बराबर करते हुए विजय बघेल को पराजित कर दिया। अब एक बार फिर दोनों चाचा भतीजे आमने सामने हैं। बता दें 2008 में विजय बघेल पाटन से भूपेश बघेल को चुनाव में हरा चुके हैं। ऐसे में राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी की रणनीति भूपेश बघेल को उनके ही घर में घेरने की है। इससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो सकता है क्योंकि भूपेश बघेल सीट बचाने के चक्कर में अपने ही चुनाव क्षेत्र में व्यवस्त रह सकते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

2018 में विजय बघेल को नहीं मिला मौका

बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो उस समय भूपेश बघेल ने बीजेपी के मोतीलाल साहू को 27 हजार से अधिक मतों से हराया था। विधानसभा चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि इस सीट पर कुल 1 लाख 90 हजार से अधिक मतदाता हैं। जिसमें 95 हजार 835 पुरुष तो 94 हजार 549 महिला मतदाताओं की संख्या हैं। 46 प्रतिशत ओबीसी मतदाता उम्मीदवारों की जीत और हार तय करते हैं। इस सीट पर साहू और कुर्मी मतदाता भी अपना खासा प्रभाव रखते हैं।

क्रेशर खदान बनी समस्या

पाटन विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में क्रेशर खदान हैं। ब्लास्टिंग के चलते मकानों में दरारें आ जाती हैं। शिकायतों के बावजूद खदानें बंद नहीं की गईं। क्रेशर खदानों के चलते भूजलस्तर भी नीचे चला गया। जिससे गर्मी के मौसम में पीने के पानी और सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अधिकांश युवा बेरोजगार हैं, उनके लिए रोजगार के साधन नहीं हैं। क्षेत्र में अवैध खनन के साथ अवैध लकड़ी कटाई करायी जाती है।

Post Views: 257
Tags: BJP CandidateCM Bhupesh BaghelPatan assembly constituencyVijay Baghel
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version