Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संसद का विशेष सत्र, तीसरे ​दिन महिला आरक्षण बिल पर सदन में मंथन, महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोलीं सोनिया गांधी, इस बिल से राजीव गांधी का सपना होगा पूरा

कहीं नियम में उलझ न जाए, नारी शक्ति वंदन अधिनियम !

DigitalDesk by DigitalDesk
September 20, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Special Session Women's Reservation Bill
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद के विशेष सत्र का बुधवार को तीसरे दिन लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस की ओर से पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चर्चा की शुरुआत की और कहा पहला महिला आरक्षण संशोधन बिल राजीव गांधी लेकर आए थे। बता दें विशेष सत्र के दूसरे दिन कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विधेयक पेश किया था। संसद से पारित होने और कानून की शक्ल लेने से पहले इस महत्वपूर्ण विधेयक को 50 फीसदी राज्यों की विधानसभाओं से भी मंजूरी की आवश्यकता होगी। संविधान संशोधन विधेयक होने के चलते अनुच्छेद 368 के तहत ऐसा करना अनिवार्य हैै।

  • संसद के विशेष सत्र का तीसरा दिन
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हो रही बहस
  • लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम बहस
  • कांग्रेस से चर्चा की अगुवाई सोनिया गांधी ने की
  • महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी
  • मैं इस बिल के समर्थन में खड़ी हूं
  • भारत की महिला ने कभी शिकायत नहीं की
  • भारतीय महिला ने सभी की भलाई के लिये किया काम
  • बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण बिल पर बोलेंगी

दरअसल संसद के विशेष सत्र में केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिस पर सदन में बुधवार 20 सितंबर को चर्चा हो रही है। लोकसभा में विपक्ष और पार्टी की तरफ से महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी ने बहस का नेतृत्व किया। लोकसभा में महिलाओं की बात उन्होंने रखी। इसके अलावा केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश भी सोनिया गांधी करती नजर आईं। बता दें कि महिला आरक्षण बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कांग्रेस बिल से जुड़े इन मुद्दों को भी सदन में उठाएगी

कांग्रेस महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान एक एक बिन्दु पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरती नजर आएगी। सवाल उठाया जा रहा है कि यूपीए के समय राज्यसभा में महिला आरक्षण पास होता तो फौरन लागू होता। जबकि अब एनडीए सरकार के महिला आरक्षण बिल पहले जनगणना और परिसीमन के बाद 2029 में लागू हो सकेगा। कांग्रेस का यह भी कहना है ​कि यूपीए के समय राज्यसभा में पास बिल में राज्यसभा और विधानपरिषद में भी महिलाओं को आरक्षण का प्रावधान किया गया था। लेकिन एनडीए सरकार के नए बिल में राज्यसभा और विधान परिषद में महिला आरक्षण को हटा दिया गया है। कांग्रेस की मंशा है कि कोटा में कोटा की मांग जोर शोर से रखी जाए। हालांकि यह अलग बात है कि यूपीए सरकार के
समय खुद कांग्रेस ओबीसी को आरक्षण देने का प्रस्ताव अपने बिल में नहीं लाई थी।

सचिन पायलट ने उठाए केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल

वहीं राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल किया है। जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सचिन पायलट ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर कहा कि इस बिल की काफी लंबे समय से मांग थी। इस बिल को काफी समय पहले ही आ जाना चाहिए था। लेकिन अब यह सुनने में आ रहा है कि ये बिल 2029 में लागू हो सकेगा। लेकिन सवाल इस बात का है कि यह अभी क्यों लागू नहीं हो सकता। महिला आरक्षण बिल पर पायलट ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि अब उन्हें लगता है कि केंद्र सरकार की नीयत और मंशा में फर्क हैं। क्योंकि सभी दलों की अगर सहमति हैं तो फिर इस बिल को अभी क्यों लागू नहीं कर रहे हैं।

और अंत में …कहीं नियम में उलझ न जाए, नारी शक्ति वंदन अधिनियम

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम से बिल पेश किया था। सरकार इसे ऐतिहासिक बता रही है। संसद में बिल पेश होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक पावन शुरुआत हो रही है। सर्वसम्मति से कानून बनेगा, तो इसकी ताकत भी कई गुना बढ़ेगी। फिलहाल इस बिल को लोकसभा में चर्चा की जा रही है। इसके बाद में इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इस बार ये बिल पूर्ण सहमति से पास हो जाएगा। लेकिन बिल पास होने के बाद ये लागू कब से होगा? इस पर सवाल भी उठ रहे हैं और संशय भी बना हुआ है। दरअसल ये अब जनगणना और परिसीमन पर अटक सकता है। राज्यों में लोकसभा और विधानसभाओं सीटों की संख्या कितनी होगी? इसका काम परिसीमन आयोग की ओर से किया जाता है। साल 1952 में परिसीमन आयोग को गठित किया गया था। अनुच्छेद 82 के तहत इस आयोग का काम भी तय किया गया। पहले आम चुनाव के समय लोकसभा सीटों की संख्या 489 ही थी। जब आखिरी बार 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ तो सीटों की संख्या बढ़कर 543 हो गई।

 

Post Views: 169
Tags: Congress Sonia GandhiLaw Minister Arjun Ram MeghwalParliament Special SessionWomen's Reservation Bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version