Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पेरिस ओलंपिक 2024: पिछली बार से एक पदक कम, 470 करोड़ खर्च करने पर बिना गोल्ड के मिले 6 मेडल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Paris Olympics 2024 Indian players 6 medals Rs 470 crore spent
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय खिलाड़ियों का दल 1900 में पेरिस में हुए ओलंपिक से इस खेल महाकुंभ में भाग लेता आ रहा है। आजादी के बाद से अब तक भारत 16 ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले चुका है लेकिन अब भी ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी पदक तालिका में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं।

पेरिस ओलंपिक में भारत के ये हैं पदकवीर

  • नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल, एथलेटिक्स
  • भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल
  • मनु भाकर को ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
  • मनु भाकर और सरबजोत सिंह को ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
  • स्वप्निल कुसाले को ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग
  • अमन सहरावत को ब्रॉन्ज मेडल, रेसलिंग

पिछली बार 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 1 स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर इस खेल महाकुंभ का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार भारतीय दल के किसी भी खिलाड़ी के हाथ स्वर्ण पदक तक नहीं पहुंच सके, बगैर स्वर्ण पदक के भारत को सिर्फ छह पदक ही मिले हैं।

Related posts

Morena train accident

मुरैना रेल हादसा: आग की झूठी सूचना ने छीनी चार जिंदगियां..मौत बनकर आई पातालकोट एक्सप्रेस..चपेट में आए यात्री

June 14, 2026
IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026

470 करोड़ में 6 मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों पर भारत ने करीब 470 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में मेडल हासिल किया है उन पर 50 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च किये गये, यानी 420 करोड़ रुपये जिन खिलाड़ियों पर खर्च हुए वे पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ भारत लौटे हैं। बता दें 2020 के टोक्यो ओलंपिक से पहले तीन साल में 765 करोड़ रुपये खिलाड़ियों पर खर्च किए गए थे।

  • एथलेटिक्स पर 96.08 करोड़ रुपये
  • टेबल टेनिस 12.82 करोड़ रुपये
  • बैडमिंटन पर 72.10 करोड़
  • जूडो पर 6.33 करोड़
  • मुक्केबाजी पर 60.93 करोड़
  • रोइंग पर 3.89 करोड़
  • निशानेबाजी पर 60.42 करोड़
  • सेलिंग पर 3.78 करोड़
  • हॉकी पर 41.81 करोड़
  • तैराकी पर 3.90 करोड़
  • तीरंदाजी 39.18 करोड़
  • टेनिस 1.67 करोड़
  • कुश्ती पर 37.80 करोड़
  • गोल्फ पर 1.74 करोड़
  • भारोत्तोलन पर 27 करोड़
  • घुड़सवारी पर 95.42 लाख

इस बार नीरज चौपड़ा पर सर्वाधिक 5.72 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। नीरज ने निराश नहीं किया वे सिल्वर मेडल जीतकर आए हैं। वहीं शूटर मनु भाकर पर तैयारियों के नाम पर 1.68 करोड़ खर्च हुए, मनु ने भी निराश नहीं किया वे दो मेडल जीतीं। इस बार ओलंपिक की तैयारियों में सबसे अधिक एथलेटिक्स पर कुल 96.08 करोड़ खर्च हुए थे, जिन्हें एक सिल्वर मेडल मिला है।। शटलर्स पर 72 करोड़ रुपये खर्च किये गये लेकिन कोई मेडल नहीं मिला।

नीरज ने बचाई भारत की लाज

इस बार हम किसी भी इवेंट में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए। महज नीरज चोपड़ा ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने रजत पदक जीतकर ओलंपिक में भारत की कुछ लाज रख ली। वैसे भारत दुनिया की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश है। सबसे अधिक जनसंख्या और विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था वाला देश होने का दंभ भरने वाले भारतीय हुक्मरानों को अब सोचना होगा कि ऐसा क्या है कि पदक तालिका में हम 69वें नंबर पर ही मौजूद हैं। जबकि पड़ोसी पाकिस्तान ने एक स्वर्ण जीतकर 53वां नंबर हासिल किया है।

एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज के साथ 6 मेडल

पेरिस ओलंपिक का रविवार को समापन हो गया। इस बार भारत के खिलाड़ियों को 1 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ केवल 6 मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि पिछले ओलिंपिक में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में आए थे। हालांकि पदकों की संख्या पिछली बार से एक कम भले ही रह गई लेकिन शूटिंग, सेलिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स समेत 11 खेलों में भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 6 मेडल में से 3 यानी 50 प्रतिशत पहली बार ओलिंपिक खेल रहे खिलाड़ियों ने भारत के लिए हासिल किए हैं। 117 सदस्यीय भारतीय दल में 72 यानी 61 प्रतिशत खिलाड़ियों का यह पहला ओलिंपिक था।

Post Views: 217
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version