Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पेरिस ओलंपिक 2024 : महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले का कांस्य पर निशाना, पीएम मोदी ने दी बधाई

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Paris Olympics 2024 India Swapnil Kusale bronze medalist
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पेरिस ओलंपिक 2024 : महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले का कांस्य पर निशाना, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक में पुरुष वर्ग में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन फाइनल मुकाबले में तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। कुसाले ने मैच में 451.4 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है। यह पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय शूटर ने ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक हासिल करने में सफलता पाई हो। ऐसा करके महाराष्ट्र के होनहार खिलाड़ी स्वप्निल कुसाले ने भारत के लिए पेरिस में इतिहास रच दिया है। हालांकि इस मैच में चीन ने बाजी मारकर गोल्ड जीता।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पर लगाया निशाना
  • 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वप्निल ने जीता कांस्य पदक
  • 124 साल में पहली बार भारत ने एक ओलंपिक में शूटिंग में तीन पदक जीते
  • 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत को निशानेबाजी में दो पदक मिले थे

बता दें स्वप्निल कुसाले महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित कंबलवाड़ी गांव से ताल्लुक रखते हैं। स्वप्निल कुसाले ने पहली बार ओलंपिक 2024 में खेलते हुए अपने जीवन पहला ओलंपिक पदक हासिल किया है। कुसाले 2015 से मध्य रेलवे में काम करते थे। उनके पिता और भाई जिला स्कूल में शिक्षक हैं और मां गांव की सरपंच हैं।

महिला वर्ग में अंजुम और सिफत पदक चूकीं

महिला वर्ग में मौदगिल और सिफत 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं। अंजुम क्वालीफिकेशन दौर में 18वें और सिफत 31वें स्थान पर रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वप्निल को बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वप्निल को इस सफलता के लिए बधाई दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा यह असाधारण प्रदर्शन है! कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीता है, इसके लिए उन्हें बधाई। पीएम मोदी ने कहा कुसाले का प्रदर्शन इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने खेल के दौरान एक जहां बेहतरीन लचीलापन दिखाया वहीं उनका कौशल भी देखने लायक था। स्वप्निल इस श्रेणी में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बनए गए हैं। जिससे हर भारतीय में खुशी दिखाई दे रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के प्रदर्शन को सराहा। इसके साथ ही उनको एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। सीएम शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने स्वप्निल कुसाले के पिता और कोच से बात भी की थी। सीएम ने कहा महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए 1 करोड़ रुपये नगदी पुरस्कार देने की घोषणा कर रही है। पेरिस से वापस लौटने पर कुसाले का सम्मान भी किया जायेगा।

Post Views: 410
Tags: # bronze medalist#India Swapnil Kusale#Paris Olympics 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version