Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

पं.प्रदीप मिश्रा के बयान पर संतों में संग्राम…जानें क्या है पूरा मामला..? क्यों नाराज हैं प्रेमानंद महाराज…क्यों हो रहा प्रदीप मिश्रा का विरोध…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Pandit Pradeep Mishra Kubereshwardham Sehore Shri Radhakrishna Sant Premanand Maharaj Barsana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रेम की प्रतिज्ञा हैं राधा कृष्ण। संपूर्ण सृष्टि के आधार बिंदु हैं राधा कृष्ण। प्रेम को मापने का पैमाना और पवित्रता मर्यादा तो जगत में प्रेम की पराकाष्ठा और परिभाषा हैं श्री राधा कृष्ण। कृष्ण के इसी प्रेम के सहारे मथुरा, वृंदावन और बरसाना यानी पूरी ब्रजभूमि टिकी है। लेकिन इस समय एक संवाद के चलते संतों में संग्राम छिंड़ गया है। संग्राम के बीच केंद्र बिंदु भी हैं मां राधा रानी। जिन पर बयान दिया है पंडित प्रदीप मिश्रा ने, जिसे तूल दिया जा रहा है।

श्री राधा का नाम… संत महंतों में मचा संग्राम

संतों में यह संग्राम उस समय शुरू हुआ जब पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी कथा के दौरान मां राधारानी के मायके पर सवाल उठा दिया। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि राधारानी बरसाना की नहीं रहने वाली थीं। प्रदीप मिश्रा ने कहा कि श्री कृष्ण की पत्नियों में राधा का नाम नहीं है। राधा जी के पति का नाम अनय घोष है। उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। उन्होंने कहा कि राधा जी की शादी छात्रा गांव में हुई थी।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

बढ़ सकती हैं पं-प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें

अब कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं। उनकी ओर से राधारानी पर दिया गया बयान उनके लिए मुसीबत का कारण बन गया है। प्रदीप मिश्रा से नाराज मथुरा के संतों और धर्माचार्यों ने तो पंडित प्रदीप मिश्रा को दंडित करने के लिए महापंचायत की शुरूआत कर दी है। मथुरा-वृंदावन के संत-धमाचार्यों ने पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ महापंचायत का ऐलान किया है। इस महापंचायत में संत-महंत पंडित मिश्रा के लिए सजा का ऐलान करेंगे। कुछ समय पहले विरोध स्वरूप में इंदौर में मिश्रा का पुतला भी जलाया गया था। मिश्रा के बयान सबसे पहले संत प्रेमानंद जी महाराज ने आपत्ति जताई थी। संत प्रेमानंद महाराज ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि पंडित प्रदीप मिश्रा किसी काम के नहीं रहेंगे। ऐसी बात सुनकर पुरखे तर नहीं जाएंगे, वो नरक जाएंगे।

बरसाना में राधा रानी मंदिर में दर्शन नहीं करने देंगे!

दरअसल पं.प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा था- राधा के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद का नाम कुटिला था। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में तो राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह सालभर में एक बार आती थीं। यह बयान सामने आने के बाद सबसे पहले प्रेमानंद महाराज ने इसका विरोध किया। वहीं बरसाना में आयोजित संतों की महापंचायत में निर्णय लिया है कि पंडित प्रदीप मिश्रा माफी मांगे नहीं तो बरसाना में राधा रानी मंदिर में दर्शन नहीं करने देंगे।

Post Views: 1,003
Tags: #Kubereshwardham Sehore#Sant Premanand Maharaj Barsana#Shri RadhakrishnaPandit Pradeep Mishra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version