Thursday, November 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चार वैश्विक पहलें वैश्विक विकास लक्ष्यों को साकार करने में सहायक: फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्री

DigitalDesk by DigitalDesk
November 18, 2026
in मुख्य समाचार
0
चार वैश्विक पहलें वैश्विक विकास लक्ष्यों को साकार करने में सहायक: फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

फ़िलिस्तीनी विदेश एवं प्रवासी मामलों की मंत्री वर्सेन अघाबेकियन शाहीन ने हाल ही में शिन्हुआ
समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार
प्रमुख वैश्विक पहलें— वैश्विक विकास, वैश्विक सुरक्षा, वैश्विक सभ्यता और वैश्विक शासन पहल
वैश्विक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में मददगार हैं।

वर्सेन ने कहा कि इन चारों पहलों को समग्र रूप में देखा जाए तो एक व्यापक और समन्वित
दृष्टिकोण सामने आता है, जो अंतिम वैश्विक विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने
वैश्विक विकास पहल को आज की दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पहलों में से एक बताया, जो विभिन्न
पक्षों के प्रयासों को दुनिया भर के अत्यंत जरूरी विकास मुद्दों पर केंद्रित करने में लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान विश्व उथल-पुथल और अस्थिरता से गुजर रहा है; गरीबी, भूख, संघर्ष और
जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियाँ लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही हैं। “विकास को केंद्र में
रखना” यह संदेश देता है कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विकास को आगे बढ़ाना ही सही
रास्ता है।

Related posts

new chapter of energy industry and development begins at Gandhisagar

गांधीसागर से ऊर्जा, उद्योग और विकास का नया अध्याय…मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पहल पर लिये गये कई अहम फैसले

November 18, 2026
Major decision by the Mohan government ahead of Simhastha 2028 All halting points along the Panchkoshi route to be developed into tourist villages

सिंहस्थ 2028 से पहले मोहन सरकार का बड़ा फैसला, पंचकोशी मार्ग के सभी पड़ाव बनेंगे पर्यटक ग्राम

November 18, 2026

वर्सेन ने फ़िलिस्तीन के विकास एवं निर्माण में चीन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उनके
अनुसार, फ़िलिस्तीन के विकास को बढ़ावा देने से फ़िलिस्तीनी लोगों को अपनी मातृभूमि की रक्षा में
अधिक मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक शासन पहल का बड़ा व्यावहारिक
महत्व है। आज संघर्षों से निपटने और विवादों के समाधान की व्यवस्थाओं को गंभीर खतरा है;
अंतर्राष्ट्रीय कानून और बहुपक्षीय तंत्र का अक्सर चयनात्मक उपयोग होता है, और फ़िलिस्तीन
इससे सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

वर्सेन ने फ़िलिस्तीनी लोगों के न्यायपूर्ण कार्य के प्रति चीन के दीर्घकालिक समर्थन की उच्च सराहना
की। उन्होंने कहा कि चीन वर्षों से “दो-राष्ट्र समाधान” का समर्थन करता रहा है और इस रुख को कई
बार स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है, जो संघर्षों के समाधान के प्रति चीन की सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि चीन की पहलें लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं और देशों के बीच समानता को

प्राथमिकता बनाती हैं। वैश्विक दक्षिण के देश अंतर्राष्ट्रीय शक्ति संरचना में अभी भी अपेक्षाकृत
कमजोर स्थिति में हैं, लेकिन चार वैश्विक पहलों के क्रियान्वयन से उन्हें काफी लाभ हो सकता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #China #Palestine #XiJinping #GlobalDevelopment #GlobalSecurity #GlobalGovernance #InternationalRelations #WorldNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version