Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

सीमा हैदर ने एक बार फिर की ‘शादी’, तो सालगिरह पर सचिन ने दिया ये खास गिफ्ट?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Pakistani Seema Haider and Sachin Meena wedding anniversary Greater Noida
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी के एक साल पूरे हो गए हैं। पाकिस्तान से आकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर ने 12 मार्च को अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई। एक बार फिर सचिन मीणा के संग सीमा हैदर ने शादी की रस्में निभाईं। सीमा और सचिन का दावा है कि दोनों ने पिछले साल 12 मार्च 2023 को नेपाल में मुलाकात के दौरान ही वहां के एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसे 12 मार्च 2024 को एक साल पूरा हो गया है।

  • सीमा हैदर ने एक बार फिर की ‘शादी’
  • ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में फिर सजा मंडप
  • शादी के समारोह का किया गया आयोजन
  • सचिन मीणा के घर के आंगन सजाया मंडप
  • पंडित ने दोनों के कराए ​एक बार फिर सात फेरे
  • मंडप के नीचे निभाई गई शादी की तमाम रस्में
  • दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थी सीमा
  • सचिन और सीमा हैदर ने 12 मार्च 2023 को की थी शादी
  • नेपाल के एक मंदिर में की थी दोनों ने शादी

दोनों की शादी की सालगिरह मनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए बाकायदा एक मंडप सजाया गया।घर के आंगन में ही मंडप सजाया गया था। जिसके नीचे पंडित ने दोनों के सात फेरे कराए। इसके अलावा शादी की तमाम रस्में भी निभाई गईं। इस मौके पर सीमा हैदर की खुशी का ठिकाना नहीं था। दुल्हन का लाल जोड़ा पहनकर जब सीमा मंडप में पहुंची तो बेहद खूबसूरत लग रही थी। उधर सचिन ने ग्रे कलर के कोट पैंट पहन रखे थे। पूरा समारोह एक शादी की तरह आयोजित किया गया। सचिन ने सीमा को हाथ पकड़कर वरमाला स्टेज पर चढ़ाया। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाई। दौरान सीमा ने सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

Related posts

Chhattisgarh government

धमतरी मखाना हब : छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना से किसानों और महिलाओं की बदल रही तकदीर…

March 8, 2026
ICC T20 World Cup 2026 world champion

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: खिलाड़ियों पर आज बरसेगी करोड़ों की इनामी राशि…चैंपियन से लेकर सेमीफाइनलिस्ट तक मिलेगा इतना इनाम

March 8, 2026

लोगों ने दिया दिल खोलकर कर दोनों को आशीर्वाद

इसके बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए शगुन भेंट किया। इसके अलावा शादी के पहले और बाद की तमाम दूसरी रस्में पूरी की गईं। सीमा का कहना था कि वह आज बेहद खुश है। उसे वास्तव में अब लग रहा है कि उसकी आज शादी हुई है। सीमा ने भारत के लोगों और यहां रीति रिवाजों की भी प्रशंसा की। शादी के इस समारोह के दौरान सीमा सचिन के वकील एपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने आशीर्वाद दिया। उसे आज वास्तव में लग रहा है कि उसकी शादी हुई है। सीमा ने भारत के लोगों व रीति रिवाजों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान सीमा सचिन के वकील एपी सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। शादी की पहली सालगिरह पर सीमा हैदर ने सचिन को खास गिफ्ट भी दिया। सीमा ने अपने हाथ पर सचिन के नाम का और साथ ही साथ राधे-कृष्ण का टैटू बनवाया है। तो वही सचिन ने भी अपने हाथ पर सीमा के नाम का टैटू बनवाया है। सीमा का कहना है कि उन्हें टैटू बनवाने में काफी दर्द हुआ, लेकिन उनके प्यार के आगे कुछ भी नहीं है।

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थी सीमा

पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर की पबजी गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीण के संपर्क में आई थी। सीमा हैदर दूसरी बार में 13 मई 2023 को दुबई होते हुए पाकिस्तान से नेपाल पहुंची थी। नेपाल से वो बस में सवार होकर ग्रेटर नोएडा सचिन के घर आई थी। दोनों का कहना है कि इससे पहले मार्च 2023 में नेपाल में मुलाकात हुई थी। पाकिस्तानी सीमा हैदर ने सचिन के साथ नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में 12 मार्च 2023 को शादी की थी। इसके बाद से ही वो सचिन के साथ ग्रेटर नोएड में रह रही है।

पाकिस्तानी पति गुलाम अब भी चाहता है उसके पास लौटे सीमा

सीमा हैदर और सचिन मीणा ने दूसरी बार शादी ऐसे समय पर की है जब उसका पहला और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर बच्चों को वापस पाने की कोशिश में जुटा है। इसके लिए वो हर संभव प्रयास कर रहा है। हाल ही में गुलाम हैदर ने सीमा हैदर और सचिन मीणा को अपने वकील के जरिए कानूनी नोटिस भेजने की भी बात कही थी। ऐसे में सीमा और सचिन की यह नई तस्वीरें को देख गुलाम हैदर का गुस्सा और भड़क सकता है।

Post Views: 240
Tags: #Marriage of Seema Haider and Sachin Meena#wedding anniversary Greater NoidaPakistani Seema HaiderSachin Meena
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version