Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पाकिस्तान चुनाव 2024, नई सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ की सियासत, इमरान और नवाज शरीफ दोनों कर रहे सरकार बनाने का दावा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pakistan election 2024 new government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद नई सरकार के गठन पर अनिश्चिता बरकरार है। किसी भी पार्टी को यहां बहुमत हासिल नहीं हुआ है। हालांकि इस बीच इमरान खान की पार्टी ने दावा किया कि नेशनल असेंबली में उनकी पार्टी ने 170 सीट जीत ली हैं। ंइसलिए राष्ट्रपति पीटीआई को ही सरकार बनाने का न्यौता देंगे। वहीं दूसरी तरफ नवाज शरीफ भी पाकिस्तान में फिर से सरकार बनाने का दम भरते नजर आ रहे हैं। इस बीच 3 निर्वाचित निर्दलीय सांसद नवाज शरीफ की पार्टी का समर्थन करने की घोषणा कर चुके हैं। उधर पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो का कहना है कि पीएमएलएन से सरकार के गठन को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। हालांकि उनके दावे पर ही सवाल उठ रहे हैं।

  • साधारण बहुमत के लिए 336 में से 169 सीट जरुरी
  • पाकिस्तान में गुरुवार को कराए गए थे चुनाव
  • पाकिस्तान चुनाव आयोग ने 265 में से 255 सीट पर परिणाम घोषित किये
  • इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने 93
  • पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पीएमएल एन ने 73
  • पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पीपीपी ने 54 सीट जीतीं
  • मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट एमक्यूएम ने 17 सीट पर दर्ज की जीत
  • अन्य 11 सीटों पर छोटे दलों को जीत मिली

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में करीब 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव कराए गए। एक सीट पर चुनाव टाल दिए गए हैं। जबकि एक सीट के नतीजों को खारिज कर दिया गया है। यहां आगामी 15 फरवरी को फिर से मतदान होग। बाकी 70 सीटें रिजर्व रखी गईं हैं। दरअसल पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 134 सीटों पर बहुमत होना जरूरी है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच चुनावी मुकाबला है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी शामिल हैं।

Related posts

Israel Iran war

इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”

March 8, 2026
CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026

जरदारी और शहबाज शरीफ ने बैठक की

इस असमंजस के बीच नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन की नेता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा शहबाज़ शरीफ़ और आसिफ़ ज़रदारी के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। हालांकि इस बैठक में कोई आखिरी निर्णय नहीं हो सका है। आगे बात करने पर सहमति बनी है। आसिफ़ ज़रदारी निश्चित रूप से अपनी पार्टी के नेताओं से परामर्श करेंगे।

कई सीटोें पर फिर से होगा मतदान

वहीं पाकिस्तान चुनाव आयोग ने आतंकवादियों के चलते हुए व्यवधान के बाद 25 सीटों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया हैै। दरअसल पाकिस्तान चुनाव परिणाम में इस बार खंडित जनादेश दिया है। जिससे त्रिशंकु विधानसभा के लिए रास्ता बना रहा है लेकिन मैदान में पार्टियां चुनाव के बाद की रणनीति तैयार करने में जुटी हैं। हालांकि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद करीब 60 घंटे से भी अधिक का वक्त गुजरने के बाद भी पूरे नतीजे नहीं आ पाए हैं। अब तक आए नतीजों में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।जेल में कैद इमरान की पार्टी और बिलावल की पार्टी ने कई सीटों पर धांधली के आरोप लगाए हैं।

257 सीट पर हुई नतीजों की घोषणा

पहले इमरान समर्थक करीब 100 सीटों पर जीते बताए गए थे। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें से 92 लोग ही इमरान की पार्टी से जुड़े हैं। इन्हीं ने पहले इमरान की पार्टी से नामांकन दर्ज कराया था जो कैसिंल हो गया था। उसके बाद वो निर्दलीय लड़े थे। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट पर भरोसा करें तो पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मतदान सामग्री छीनने और उसे क्षतिग्रस्त करने की शिकायतों को गंभीरता से लते हुए पुष्टि के के बाद देश भर के कई मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया है। कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद ईसीपी ने आठ फरवरी को सफलतापूर्वक राष्ट्रव्यापी चुनाव कराए।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला का बयान

पाकिस्तान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने चुनाव को लेकर कहा है कि उनके देश को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की आवशयक्ता है उन्होंने निर्वाचित अधिकारियों से मतदाताओं के फैसले को स्वीकार करने का आग्रह किया है। 26 वर्षीय मलाला को 2014 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा पाकिस्तान को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की आवश्यकता है जिसमें वोटों की गिनती में पारदर्शिता और परिणामों के लिए सम्मान शामिल है। उनका मानना है कि आज भी हमेशा की तरह हमें मतदाताओं के फैसले को गरिमा के साथ स्वीकार करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हमारे निर्वाचित अधिकारी, चाहे वे सरकार में हों या विपक्षी दलों में पाकिस्तान के लोगों के लिए लोकतंत्र और समृद्धि को प्राथमिकता देंगे।

Post Views: 191
Tags: #manipulation politics#Nawaz Sharif#new government#Pakistan election 2024Imran Khan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version