Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Pakistan In Crisis: कंगाल और फटेहाल पाकिस्तान के गहरे आर्थिक संकट के बीच वहां के पीएम को क्यों आ रही है शर्म?

क्या बचा है शाहबाज के लिए कोई रास्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
January 26, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pakistan In Crisis: कंगाल और फटेहाल पाकिस्तान के गहरे आर्थिक संकट के बीच वहां के पीएम को क्यों आ रही है शर्म?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Pakistan In Crisis:  पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति हरेक बीतते दिन के साथ खराब होती जा रही है। फिलहाल, यह मुल्क आर्थिक तंगी के साथ एक और बड़ी समस्या से गुजर सकता है, क्योंकि देश में  बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। रोजाना हजारों पाकिस्तानी अपनी नौकरी खो रहे हैं। इस साल पहले से ही फटेहाल देश पाकिस्तान में बेरोजगारों की कुल संख्या 62.5 लाख के करीब हो सकती है, जिसने वहां की सरकार को और भी परेशान कर दिया है।

  • डॉन अखबार के मुताबिक इस साल पाकिस्तान में कुल कार्यबल का यह 8.5 फीसदी बेरोजगार होगा
  • पाकिस्तान में बेरोजगारी दर बढ़ी तो ये देश कमर को और तोड़ देगी
  • 13 जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान के पास केवल 4.6 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है
  • आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान दुनियाभर में भीख मांग रहा है
  • शहबाज शरीफ भारत से बातचीत करने की प्रार्थना कर रहे हैं
  • हालात ये हैं कि अगर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आम चुनाव स्थगित कर दिए जाएंगे
  • एक राजनीतिक दल पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट के नेता ने पाक की हालत के लिए इमरान को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तानी पीएम को शर्म क्यों आती है?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि मित्र देशों से और कर्ज मांगने में उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, क्योंकि यह नकदी संकट से जूझ रहे देश की आर्थिक चुनौतियों का स्थायी समाधान नहीं है। शाहबाज शरीफ शनिवार को पाक आर्मी के पासिंग आउट प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसमें राष्ट्रपति आरिफ अल्वी तथा पाक सेना के प्रमुख आसिम मुनीर तथा अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, 23 मई को ग्राहकों को मिली राहत

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदारों को बड़ी राहत! एक दिन में टूटी कीमतें, जानिए 06 जून के ताजा रेट

June 6, 2026
बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

बिना नोटिफिकेशन क्यों लगता है फोन वाइब्रेट? जानिए ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’ का पूरा सच

June 6, 2026

शरीफ ने कहा कि यह उनके लिए बहुत शर्मिंदगी वाली बात होती है जब हर बार उनको कर्ज मांगना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह इसलिए और ज्यादा ख़राब लगता है कि पाकिस्तान परमाणु संपन्न राष्ट्र है। शरीफ ने इस बात पर अफसोस जताया कि पिछले 75 वर्षों में मुल्क के हुक्मरानों ने आर्थिक हालात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आखिर कब तक पाकिस्तान बतौर मुल्क कर्ज के भरोसे रहेंगे और ये देश चलाने का सही तरीका नहीं है।

भारत से बात करने के लिए की थी प्रार्थना

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पिछले हफ्ते भारत से भी बातचीत शुरू करने की गुहार लगा चुके हैं, हालांकि मुल्क के अंदर के कट्टरपंथियों ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने लीपापोती भी की। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पहले आतंकवाद पर लगाम कसे पाकिस्तान, तभी कोई बातचीत होगी। उधर, ‘जियो न्यूज’ के अनुसार शरीफ ने वित्तीय सहायता के लिए सऊदी अरब की प्रशंसा करते हुए कहा कि और ऋण मांगने में उन्हें वास्तव में शर्मिंदगी महसूस होती है।

शहबाज ने कहा कि सही नीतियों को सही समय पर लागू किया गया होता तो सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त किया जा सकता था और विदेशी ऋणों से बचा जा सकता था। शरीफ हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर थे और उस दौरान वहां से शेख मोहम्मद बिन जायद ने पाकिस्तान को एक अरब अमेरिकी डॉलर का और ऋण देने की घोषणा की थी।

बर्बाद और तबाह पाकिस्तान किसके हक में है?

वर्तमान समय में पाकिस्तान ख़राब अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं के अलावा खाने वाले तेल सहित दूसरी वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में आटे की कीमत 160 से 170 रूपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई है, खाने का तेल 600 रुपए लीटर, घी 700 रुपए लीटर तथा रसोई गैस के दाम 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुँच गए हैं।

एक टूटा-फूटा और दयनीय पाकिस्तान क्या भारत के हित में होगा, इस पर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पाकिस्तान अगर बर्बाद हुआ तो आतंकवाद को और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, कुछ विशेषज्ञ ये मानते हैं कि इससे पाकिस्तान के और भी टुकड़े हो सकते हैं औऱ बलूचिस्तान उससे अलग हो सकता है।

देखें वीडियो –

देखें पाकिस्तान में किन चीजों के क्या है दाम –

Post Views: 155
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version