Mann Ki Baat:बोले पीएम मोदी-आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कार,हमारे लिए गर्व की बात

Padma award to personalities working on tribal languages ​​is a matter of pride for us

PM Modi Mann Ki Baat:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशभर के लोगों ने उनके साथ अपने विचार शेयर किए। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर उन्होंने बताया। गणतंत्र दिवस समारोह के कई पहलुओं को सराहा जा रहा है। जैसलमेर से पुल्कित ने उन्हें लिखा कि परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर उन्हें काफी खुशी हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है। इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता हैं। पीएम ने कहा टोटो, हो, कुई, कुवी और मांडा जैसी आदिवासी भाषाओं पर काम करने वाली कई महान हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। सिद्दी, जारवा और ओंगे आदिवासियों के साथ काम करने वालों को इस बार भी पुरस्कृत किया गया है।

बाजारा वर्ष और योग दिवस पर बदला गया फैसला

प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष दोनों का निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। योग भी स्वास्थय से जुड़ा है और बाजरा भी स्वास्थय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों अभियानों में जनता की भागीदारी के कारण एक क्रांति रास्ते पर है। पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपने कभी मिलेटप्रेन्योर शब्द सुना है? ओडिशा के मिलेटप्रेन्योर सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदिवासी जिले सुंदरगढ़ का एक महिला स्वयं सहायता समूह ओडिशा मिलेट मिशन से जुड़ा है। वे बाजरा से बिस्कुट, केक और अन्य खाने की चीजें बनाते हैं।

दिव्यांगों के लिए पर्पल फेस्ट इवेंट

पीएम ने गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 6 से 8 जनवरी तक गोवा के पणजी में पर्पल फेस्ट का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए थे। यहां आए लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि वो अब मीरामार बीच घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। दिव्यांगों के कल्याण के लिए यह अपने आप में अनूठा प्रयास था। इसमें 50000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि अब वे मीरामार बीच का भरपूर मजा ले सकते हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं। हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।

Exit mobile version