ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पश्चिम बंगाल में सियासी संडे, पीएम ओर ममता की जनसभाएं,प्रयागराज: राहुल गांधी-अखिलेश यादव का चुनावी दौरा,बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

breaking-plat

पश्चिम बंगाल में सियासी संडे, पीएम ओर ममता की जनसभाएं

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में 20 मई को 7 सीटों पर मतदान होगा। इससे ठीक एक दिन पहले आज रविवार को पश्चिम बंगाल में सियासी पारा और चढ़ने वाला है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार करती नजर आएंगी। चुनाव प्रचार के सिलसिले में दो जिलों में पीएम और ममता आमने सामने होंगे। पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी की बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा में मेगा चुनावी कार्यक्रम हैं। जिन पर सबकी नजर है। खासकर नजर इस बात पर भी है कि एक ही जिले में खड़े होकर यह दोनों बड़े राजनेता एक-दूसरे के खिलाफ क्या बोलते हैं।

जौनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को यूपी की जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 1.45 बजे जौनपुर पहुंचेंगे और यहां मढ़ियाहूं के रामलीला मैदान में शाह की जनसभा होगी। शाह अपनी पार्टी के प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में वोट की अपील करेंगे साथ ही सियासी समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

प्रयागराज: राहुल गांधी,अखिलेश यादव का दौरा

प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चुनावी दौरा

AAP ने प्रदर्शन का ऐलान,बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करने का एलान किया है। जिसके चलते BJP मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीन पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां तैनात की गई हैं। बता दें आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बीजेपी मुख्यालय के बाहर अलग-अलग पैरामिलिट्री फोर्सेस की तीन कंपनियों को तैनात किया गया है। जिसमें CRPF और RAF के साथ- साथ बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी कर दी है। जिसमें सुबह 11 से 2 बजे तक DDU मार्ग बंद रहने का जिक्र किया गया है।

Exit mobile version