Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अध्यादेश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया झटका,केेंद्र को थमाया नोटिस,कोर्ट ने क्या क्या कहा जानिए सबकुछ

ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में कोर्ट ने की सुनवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
July 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
अध्यादेश मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिया झटका,केेंद्र को थमाया नोटिस,कोर्ट ने क्या क्या कहा जानिए सबकुछ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकारों को लेकर केंद्र एवं दिल्ली सरकार के बीच लंबे समय से जंग चल रही है। कुछ महिने पहले यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पुलिस कानून व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का निय़ंत्रण दिल्ली सरकार के हवाले किया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया और ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार खुद के अधीन कर लिए थे। मामला फिर कोर्ट पहुंचा जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया।

ये था अध्यादेश का उद्देश्य

बीते 19 मई को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश 2023 जारी किया था। जिसके माध्यम से दिल्ली में ग्रुप एक के अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए एक प्राधिकरण गठित करने का मूल उद्देश्य था। इसी अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई जिस पर कोर्ट रोक लगाने से इंकार कर दिया। अब इस मामले में दिल्ली सरकार में नियुक्त साढे चार सौ से ज्यादा लोगों की नियुक्ति उपराज्यपाल द्वारा रद्द किए जाने की दलील पर कोर्ट 17 जुलाई को सुनवाई करेगा।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026

दिल्ली सरकार के वकील ने दी दलील

दिल्ली सरकार के वकील अभिषेद मनू ने अध्यादेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए कोर्ट में कहा कि नई व्यवस्था के तहत दो अफसर मिलकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की बात को काट सकते हैं। फिर भी कोई विवाद रहा तो उप राज्यपाल का अंतिम फैसला स्वीकार किया जाएगा। मनू ने कहा कि इसका मतलब यही हुआ कि दिल्ली के एलजी सुपर सीएम की तरह काम करेंगे। इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए। इसी अध्यादेश को लेकर एलजी ने 471 लोगों को नौकरी से हटा दिया है,इस पर भी सुनवाई होना चाहिए। दिल्ली सरकार के वकील मनू के इन तथ्यों पर सॉलिसीटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यहां एक नई बात कही जा रही है जबकि जिन लोगों को नौकरी से हटाया गया है वे पार्टी कार्यकर्ता थे। जिन्हे नौकरी पर रख लिया गया था। इसलिए इस तरह के मामले की कोर्ट में सुनवाई नहीं होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को सुनते हुए अध्यादेश पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी कह दिया कि नियुक्तियों को रद्द किए जाने के मामले में दिल्ली के राज्यपाल को भी पक्षकार बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा हम केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी कर रहे हैं और इस मामले में विस्तृत सुनवाई करने की जरूरत है। इसलिए अगली सुनवाई 17 जुलाई को करेंगे। ताकि पूरे मामले को सुना और समझा जा सके एवं सभी के पक्ष कोर्ट के सामने आ जाएं।

Tags: #SupremeCourt
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version