Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

विपक्षी एकता के लिए नीतीश से ज्यादा सक्रिय हो रहे लालू! क्या हैं इसके मायने ?

पटना से लेकर दिल्ली तक फील्डिंग जमाने लगे लालू

DigitalDesk by DigitalDesk
July 7, 2023
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार
0
विपक्षी एकता के लिए नीतीश से ज्यादा सक्रिय हो रहे लालू! क्या हैं इसके मायने ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव सियासी गोटियां बिठाने में माहिर हैं। उनके एक एक कदम पर उनके विरोधी नजर रखते हैं। वे कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं और क्या कह रहे है,इसके मायने निकाले जाते हैं। लालू एक परिपक्व और अनुभवी नेता है। उनके सियासी दांवपेंच समझने में अच्छे अच्छे मात खा जाते हैं। लंबी बीमारी के बाद लालू एक बार फिर सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को अपने निशाने पर लिया है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि ​बैंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में भी लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। विपक्ष को एकजुट करने में सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा लालू प्रसाद यादव सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं।

एकजुटता का पढ़ाया पाठ

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकता का पाठ पढ़ाया।उन्होंने राजद के स्थापना दिवस अपनी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रुबरू होकर कहा कि गांव गांव जाएं और अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से मिलें। उनके दुख दर्द में उनका साथ दें। यदि इसमें देर की तो आरएसएस और भाजपा वाले उन्हे बहका देंगे। हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है पूरी एकता के साथ लोकसभा चुनाव लड़ना है। हम एक रहेंगे तो चुनाव में कोई भी मात नहीं दे पाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बीमार समझना बड़ी भूल हो सकती है

लालू प्रसाद यादव जिस तरह से राजनीति में सक्रियता दिखा रहे हैं उसे देखते हुए यदि यह माना जाए की लालू बीमार है तो हो सकता है यह बड़ी भूल हो। वजह यह है कि सियासी जमावट के लिए लालू दिल्ली में हैं और संभावना जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी से चल रहे गतिरोध को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। विपक्षी दलों की बैंगलुरु में 18-19 जुलाई को होने वाली बैठक में अभिभावक की भूमिका निभाने के लिए कमर कस रहे हैं।

ब्लड टेस्ट के बहाने दिल्ली यात्रा

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पटना में पत्रकारों से कहा कि ब्लड टेस्ट कराने दिल्ली जा रहा हॅू। उन्होंने यह भी कहा कि वापस आने के बाद बैंगलुरु भी जाना है जहां पीएम नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारियां करना है। मीडिया ने फिर सवाल किए तो उन्होंने पुराने अंदाज में कहा कि पहले भाजपा को हटाना है फिर आपसे बात करेंगे।

चार्ज सीट के बाद लालू के तेवर हुए सख्त

लालू प्रसाद के खिलाफ ईडी की दूसरी चार्जसीट के बाद उनके तेवर और सख्त हो गए है। राजद के स्थापना दिवस पर उन्होंने साफ कह दिया था कि पीएम मोदी गरीबी हटा नहीं पाए,रोजगार दे नहीं पाए और महंगाई से जनता परेशान है लेकिन वे भूल रहे हैं कि सरकार जाने के बाद उनका क्या होगा।

Post Views: 204
Tags: #Bihar News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version