Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल: क्या संभव हो सकेगा ‘एक देश…एक चुनाव’..मोदी सरकार के सामने है ये चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
December 15, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
One Nation One Election Bill Narendra Modi Government Lok Sabha Winter Session
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एक देश एक चुनाव विधेयक का मकसद भारत में अगल अगल स्तरों पर होने वाले चुनाव को एक साथ एक समय पर आयोजित करना है। जिससे आर्थिक खर्च कम हो और समय की भी बचत हो सके। इसका अर्थ है कि लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों को भी एक निर्धारित समय सीमा में आयोजित किये जाएं। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान होने वाले खर्च को कम करना है। इसके साथ ही चुनावों से लोगों को होने वाली असुविधाओं को भी कम करना और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाना है​।

  • क्या संभव हो सकेगा ‘एक देश . .. एक चुनाव’
  • सोमवार को संसद में पेश होगा एकसाथ चुनाव का बिल
  • संविधान के चार अनुच्छेदों में संशोधन का प्रस्ताव
  • अनुच्छेद 82A जोड़ने का प्रस्ताव
  • अनुच्छेद 83 (संसद के सदनों की अवधि)
  • अनुच्छेद 172 (राज्य विधानसभाओं की अवधि)
  • अनुच्छेद 327 (विधायिकाओं के चुनावों के लिए प्रावधान बनाने के लिए संसद की शक्ति) में संशोधन होगा
  • मोदी सरकार के सामने है यह सबसे बड़ी चुनौती?
  • केंद्रीय कैबिनेट से मिल चुकी है विधेयक को मंजूरी
  • संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 के रूप में होगा पेश
  • सरकार का मानना— एकसाथ चुनाव से प्रभवित नहीं होंगे विकास कार्य
  • लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव
  • संसद में पेश होने के बाद भेजा जा सकता है जेपीसी के पास

लोकसभा में सोमवार को वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस विधेयक को पेश करेंगे। यह विधेयक देश में लोकसभा के साथ राज्य विधानसभाओं के चुनावों को भी एक साथ, यानी एक ही दिन या एक तय समय सीमा के भीतर आयोजित करने का प्रस्ताव करता है। माना जा रहा है कि संसद में विधयक पेश होने के बाद केन्द्र की मोदी सरकार इसे को केंद्रीय संसदीय समिति यानी JPC के पास भेजेगी।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

वन नेशन— वन इलेक्शन का उद्देश्य चुनाव के दौरान होने वाले खर्च में कटौती करना और प्रशासनिक प्रभावशीलता में भी सुधार करना है। पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अपनी रिपोर्ट पेश की गई थी। समिति की ओर से ने सुझाव दिया कि पहले चरण में लोकसभा और इसके बाद राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाएं। इसके बाद के दूसरे चरण में स्थानीय निकायों और पंचायत स्तर के चुनावों भी एक साथ कराया जा सकता है।

केन्द्रीय कानून मंत्री करेंगे बिल पेश

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार 16 दिसंबर 2025 को संसद में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पेश करने वाले हैं। यह विधेयक संविधान में संशोधन के लिए पेश किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत में सभी चुनाव को एक साथ आयोजित करना है। इसमें लोकसभा, राज्य विधानसभा के साथ स्थानीय निकाय चुनावों को एक तय समय सीमा में आयोजित करने का प्रस्ताव है। रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से जो रिपोर्ट पेश की गई है उसके बाद हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

सूत्र बताते हैं संसद में विधेयक पेश किये जाने के बाद इस पर मंथन के साथ आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय संसदीय समिति को प्रेषित किया जाएगा। एक देश, एक चुनाव’ का मुख्य उद्देश्य चुनाव में होने वाले खर्चों को कम करना ही नहीं चुनावी प्रक्रिया को स्थिर भी बनाना है। इसकी सिफारिश उच्च-स्तरीय समिति की ओर से की गई थी। इस बिल के संसद से पारित हो जाने के बाद देशभर में अलग अलग होने वाले चुनावों का एक समय समन्वित होगा। जिससे चुनाव की प्रक्रिया के दौरान सरकारों के कामकाज में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। प्रशासनिक संसाधनों का भी बेहतर तरीके से उपयोग हो सके। प्रस्तावित विधेयक के तहत लोकसभा के साथ राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों को हर पांच साल में एक साथ कराये जाने की योजना है। हालांकि इसे लागू करने के लिए कई संवैधानिक बदलावों की दरकार होगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 616
Tags: #Lok Sabha Winter Session#Narendra Modi GovernmentOne Nation One Election BillPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version