Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन….पीएम नरेन्द्र मोदी इस दिन करेंगे औपचारिक उद्घाटन

DigitalDesk by DigitalDesk
January 7, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Odisha Bhubaneswar Three-day Pravasi Bharatiya Divas Conference from January 8
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन….पीएम नरेन्द्र मोदी इस दिन करेंगे औपचारिक उद्घाटन

ओडिशा के भुवनेश्वर में आठ जनवरी से तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों और योगदान ही नहीं भारत के साथ उनके जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने के तरीकों पर जोर दिया जाएगा।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

आंध्र प्रदेश के साथ ओडिशा के दो दिनी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 8 और 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश के साथ ओडिशा के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना है। इसके साथ ही जनसभाओं को भी पीएम संबोधित करेंगे। यह दौरा दोनों राज्यों में विकास के कार्यों को गति प्रदान करने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के प्रयास का हिस्सा है। बता दें प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत आंध्र प्रदेश से करने वाले हैं। वे विशाखापट्टनम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें से कुछ प्रमुख परियोजना रेलवे, सड़क और बंदरगाह से जुड़ी हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  • प्रवासी भारतीय निवेशकों को निवेश के लिए आकर्षित करना
  • भारत की आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार
  • कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास की प्रगति को भी प्रदर्शित किया जाएगा
  • अठारहवें प्रवासी भारतीय दिवस पीबीडी सम्मेलन
  • सम्मेलन में करीब 50 से अधिक देशों के शीर्ष कोरोबारी
  • उद्यमियों और अर्थशास्त्रियों के साथ बड़ी प्रवासी भारतीय होंगे शामिल

सम्मेलन में प्रवासी भारतीय निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश होगी। इसके लिए भारत की आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार के साथ कई प्रमुख क्षेत्रों में विकास की प्रगति को भी प्रदर्शित किए जाने की संभावना है। अठारहवें प्रवासी भारतीय दिवस पीबीडी सम्मेलन में करीब 50 से अधिक देशों के शीर्ष कोरोबारी, उद्यमियों और अर्थशास्त्रियों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की उम्मीद है।

समापन समारोह को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान इस सम्मेलन का विषय है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार 10 जनवरी को समापन कार्यक्रम में भाषण देंगी। राष्ट्रपति मुर्मू प्रवासी भारतीय सदस्यों को उनकी उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 भी प्रदान करेंगी। बताया जाता है कि सम्मेलन में भारत की आर्थिक वृद्धि के साथ नीतिगत सुधार और कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत के विकास की गति को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों के साथ भारत के जुड़ाव को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।आयोजनकर्ताओं की माने तो देश को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में भी सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान पांच विषयगत पूर्ण सत्र आयोजित किये जाएंगे। जिनमें से एक ‘बिल्डिंग ब्रिजेस, ब्रेकिंग बैरियर्स, स्टोरीज आफ माइग्रेंट स्किल्स’ तो दूसरा बियान्ड बार्डर्स डायसपोरा युथ लीडरशिप इन ए ग्लोबलाइज्ड वर्ल्ड के शीर्षक के साथ होगा। तीसरा पूर्ण सत्र का शीर्षक ‘ग्रीन कनेक्शंस: डायसपोराज कन्ट्रिब्यूशंस टू सस्टेनेबल डेवलप्मेंट होगा। जबकि एक अन्य ‘डायसपोरा दिवस शीर्षक से सेलीब्रेटिंग वूमेंस लीडरशिप एंड इन्फ्लूएंस-नारी शक्ति का होगा। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस मंगलवार 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

9 जनवरी 1915 को स्वदेश लौटे थे बापू

बता दें महात्मा गांधी 1915 में भारत वापस लौटने के उपलक्ष्य में हर साल 9 जनवरी को पीबीडी मनाया जाता है। इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ जनवरी को करेंगे। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू का वर्चुअली तरीके से संबोधन होगा।

Post Views: 731
Tags: #Conference 8 January#Odisha Bhubaneswar#Pravasi Bharatiya DiwasPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version