दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर MP बीजेपी के इस नेता ने मनाई महिला मित्र के साथ रंगरेलियां…!…अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…!

Obscene video of Mandsaur BJP leader goes viral

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एमपी बीजेपी के इस नेता ने मनाई महिला मित्र के साथ रंगरेलियां…!…अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…!

मध्य प्रदेश में बीजेपी एक तरफ तो चाल चेहरा और चरित्र की बात करती है, वहीं दूसरी और उसके कथित नेताओं के कारनामे पार्टी को परेशानी में डालते नजर आते हैं। ताजा मामला मंदसौर ज़िले से सामने आया है। जहां एक अश्लील वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

यह अश्लील वीडियो बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का बताया जा रहा है।  यह वायरल वीडियो 13 मई 2025 रात का बताया जा रहा है। जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रिकॉर्ड किया हुआ गया है। जिसमें वे एक महिला के संग अश्लील हरकतें करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि liveindia.news इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस वीडियो में एक सफेद कार भी नजर आ रही है। जिसका नंबर MP-14-CC-4782 है। यह कार भी उनके ही नाम पर रजिस्टर्ड होना बताई जा रही है।
हालांकि इस बीच मंदसौर बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में संलिप्तता साबित होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष ने यह भी कह रहे हैं कि वे पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। संभव है वे ऑनलाइन सदस्य बने हैं।

Exit mobile version