Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार चुनाव में ‘एमपी फैक्टर’: एमपी के ये OBC चेहरे बनेंगे हथियार….लिस्ट में सीएम मोहन यादव से लेकर शिवराज और कई दिग्गजों के नाम….!

DigitalDesk by DigitalDesk
August 25, 2025
in Uncategorized
0
Bihar elections CM Mohan Yadav Shivraj
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार चुनाव में एमपी के ओबीसी चेहरे बनेंगे हथियार….लिस्ट में सीएम मोहन यादव से लेकर शिवराज और कई दिग्गजों के नाम

भोपाल/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बजते ही राजनीति का पारा चढ़ गया है। जैसे-जैसे बिहार में चुनावी रंग गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे दूसरे राज्यों के बड़े नेता भी वहां सक्रिय होने लगे हैं। इस बार मध्य प्रदेश की सियासत बिहार में खास भूमिका निभाने जा रही है। वजह साफ है—यहां के ओबीसी चेहरे दोनों ही दलों, बीजेपी और कांग्रेस के लिए ‘चुनावी हथियार’ बनकर सामने आ रहे हैं। खासकर यादव, पटेल और गुर्जर समाज से जुड़े नेताओं को बिहार की ओबीसी बहुल सीटों पर उतारने की रणनीति तैयार की गई है।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

भाजपा का ‘मोहन-शिवराज’ फॉर्मूला

भाजपा इस चुनाव में अपने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ‘यादव वोट बैंक’ के सामने बड़ा चेहरा बनाने की योजना पर काम कर रही है। यूपी-बिहार की राजनीति में यादव वंश का असर हमेशा से अहम रहा है। ऐसे में भाजपा, मोहन यादव को इस प्रभाव को चुनौती देने के लिए आगे बढ़ा रही है। मोहन यादव इससे पहले महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए स्टार प्रचारक बन चुके हैं। संगठन का मानना है कि मोहन की ओबीसी पृष्ठभूमि और उनकी तेजतर्रार छवि बिहार में भाजपा को नए वोटरों से जोड़ने में मदद करेगी। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की किसान हितैषी और संवेदनशील नेता की छवि को भाजपा बिहार में हथियार की तरह इस्तेमाल करेगी। खासकर मखाना किसानों के लिए उनके प्रयास और गरीबों से जुड़ाव उन्हें बिहार में लोकप्रिय बनाता है। शिवराज को ग्रामीण और किसान वर्ग के बीच मजबूत पैठ बनाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कांग्रेस का ‘यादव–पटेल’ कार्ड

दूसरी ओर कांग्रेस भी ओबीसी समीकरण साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी ने अपने भरोसेमंद नेताओं को बिहार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।
एमपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और उनके भाई सचिन यादव को बिहार चुनाव अभियान में अहम जिम्मेदारी देने की रणनीति बनाई गई है। दोनों यादव नेताओं की पहचान जमीनी और संगठनात्मक कामकाज के लिए है, जो बिहार के यादव वोट बैंक को साधने में सहायक हो सकते हैं।

इसके अलावा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह (यादव), पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल और दिनेश गुर्जर भी बिहार के चुनावी रण में उतारे जाएंगे। कांग्रेस का फोकस बिहार के ओबीसी बहुल इलाकों पर है। राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” से जुड़े इन नेताओं को वहां मोर्चा संभालने का दायित्व दिया जा सकता है।

ओबीसी समीकरण पर टिकी नजर

बिहार की राजनीति में ओबीसी समाज, विशेषकर यादव और कुर्मी (पटेल) समुदाय का वोट निर्णायक माना जाता है। यही वजह है कि दोनों ही दल मध्य प्रदेश के ओबीसी चेहरों को आगे कर रहे हैं। भाजपा जहां यादव समाज को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस पटेल और यादव कार्ड पर दांव खेल रही है।
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बाहरी नेताओं को बिहार भेजना सिर्फ प्रचार रणनीति नहीं, बल्कि संगठनात्मक संदेश भी है। इससे यह धारणा बनाई जा रही है कि पार्टी का फोकस ओबीसी समुदाय पर पूरी तरह है।

बिहार चुनाव में ‘एमपी फैक्टर’

बीजेपी और कांग्रेस दोनों मान रही हैं कि मध्य प्रदेश के ओबीसी नेताओं का बिहार चुनाव में असर दिख सकता है। भाजपा को उम्मीद है कि मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की जोड़ी यादव और किसान वोटरों पर सीधा असर डालेगी। कांग्रेस को भरोसा है कि अरुण–सचिन यादव और पटेल नेताओं की टीम राहुल गांधी की यात्रा को बिहार में मजबूती देगी। कुल मिलाकर, बिहार चुनावी रणभूमि में मध्य प्रदेश का ‘ओबीसी फैक्टर’ इस बार पूरी तरह से हावी नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन चेहरों की रणनीति किस पार्टी को जीत की राह दिखाती है। बिहार चुनाव सिर्फ स्थानीय समीकरणों पर नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों की राजनीति पर भी टिका हुआ है। मध्य प्रदेश के ओबीसी नेता अब वहां की सियासत में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं, और यही ‘बाहरी ताकत’ दोनों दलों की जीत-हार तय कर सकती है।

Tags: #CM Mohan Yadav#OBC faces of MP#Shivraj and many big names#weapons in Bihar elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version