Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

न्यायधानी में नमो,कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे पीएम मोदी,फूकेंगे चुनावी बिगुल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 30, 2023
in छत्तीसगढ, बिलासपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Namo in Nyayadhani
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावी सरगर्मी चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी एक पखवाड़े के अंदर दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम आज शनिवार को यहां बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। उनका मनोबल बढ़ाएंगे। बता दें पीएम मोदी का ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इसके बाद 3 अक्टूबर को वे जगदपुर में फिर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। बीजेपी ने न्यायधानी बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम का नाम परिवर्तन महासंकल्प रैली रखकर कार्यकर्ताओं में जोश करने का काम किया किया है। बीजेपी पीएम मोदी की इस रैली को चुनाव से पहले ऐतिहासिक बनाने में लगी है।

  • चुनावी अभियान तेज…छग दौरे पर पीएम
  • 16 दिन में छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा
  • बीजेपी का बयान…चुनाव से पहले दौरा अहम
  • कांग्रेस का आरोप…झूठ बोलते है पीएम
  • बीजेपी का चुनावी अभियान तेज
  • पीएम मोदी का छग दौरा
  • दौरे को लेकर बीजेपी में चली मैराथन बैठक
  • पीएम के दौरे को लेकर कांग्रेस ने शुरु की आलोचना
  • कहा- वे झूठी बातें करके जाते हैं

दौरे से पहले BJP की मैराथन बैठक

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा के पहले बीजेपी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पिछले 20 दिनों में 90 विधानसभा सीटों से होकर बीजेपी की परिवर्तन यात्रा गुजरी। इस यात्रा का बिलासपुर में समापन होने वाला है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। बीते 16 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार छत्तीसगढ़ आयेंगे…उनके इस दौरे को सियासी नज़र से काफी खास माना जा रहा है। पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के एक दिन पहले पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की। 6 घंटे तक चली मैराथन बैठक में पीएम मोदी के दौरे को तैयारियों की समीक्षा की गई थी। प्रधानमंत्री के बिलासपुर में होने वाले इस दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी अहम होगा उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को लेकर लोगों में काफी उत्साह है भीगते बारिश में भी लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आते हैं।

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

कांग्रेस के निशाने पर पीएम का दौरा

प्रधानमंत्री के दौरे पर कांग्रेस सरकार शुरू से ही आलोचना करती आई है, परिवर्तन यात्रा के समापन में आ रहे पीएम के दौरे पर नगरीय निकाय मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी का स्वागत है लेकिन वह हमेशा झूठी बातें करके जाते हैं। उन्होंने केंद्रीय राशि को लेकर तंज कसे हुए कहा है की आ रहे हैं तो केंद्रीय राशि जो छत्तीसगढ़ के लिए मिलते हैं वह लेकर आए इससे छत्तीसगढ़ की जनता को फायदा होगा।

संभाग की 25 सीटों पर बीजेपी की नजर

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 25 विधानसभा सीट आती हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी कांग्रेस से पीछे रह गई थी। इस लिहाज से बीजेपी इस बार बिलासपुर संभाग में अपनी स्थिति बेहतर करने में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ पूर्व आईएएस ओपी चौधरी भी इसी संभाग से ताललुक रखते हैं। इसलिए बीजेपी के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन यात्रा से बिलासपुर को कितना साध पाते हैं।

Post Views: 421
Tags: BJP Parivartan Mahasankalp RallyBJP workerselection bugleNyayadhani BilaspurPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version