Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अब नीति आयोग की बैठक ने बढ़ाई कई मुख्यमंत्रियों की दिक्कत !

बिहार की सीएम नीतीश कुमार और छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल को लेकर संशय

DigitalDesk by DigitalDesk
May 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
अब नीति आयोग की बैठक ने बढ़ाई कई मुख्यमंत्रियों की दिक्कत !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की मांग कर रहे कई राजनैतिक दलों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे कि नहीं होंगे,इसको लेकर संशय बना हुआ है। इस मामले पर अभी तक किसी भी मुख्मंत्री ने खुलकर अपनी बात नहीं रखी है।संसद के नये भवन के उद्घटन के ठीक एक दिन पहले यानी 27 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक आहूत की गई है। बैठक में चूंकि सभी मुख्यमंत्री बतौर सदस्य शामिल होते हैं, लिहाजा कोशिश ये की गई है कि विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एक दिन पहले नीति आयोग की बैठक में शिरकत कर लें फिर अगले दिन 28 तारीख, रविवार को संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हों।

लंबे समय बाद हो रही है नीति आयोग की बैठक

नीति आयोग की उच्चस्तरीय बैठक लंबे समय के बाद आयोजित की गई है। बैठक में अर्थव्यवस्था, कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों को प्रमुखता से बातचीत के लिए एजेंडे में रखा गया है। कौन से मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में आयेंगे और कौन संसद भवन समारोह में शामिल नहीं होंगे बहुत साफ नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिल्ली नहीं आने की खबर आ रही है। संसद भवन के समारोह में कांग्रेस समेत लगभग 20 विपक्षी दलों ने चूंकि बहिष्कार किया है तो जाहिर है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री वहां नहीं जाएंगे। मगर क्या वे नीति आयोग की बैठक में आएंगे, इस संबंध में भी अभी कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

अनुपस्थित होकर विरोध दर्ज करा सकते हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एका के लिए जहां विपक्षी दल के नेताओं से भेंट मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के लाये गये आर्डिनेंस के खिलाफ विपक्षी दल के नेताओं से साथ देने की अपील कर रहे हैं। मुलाकात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के पास अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की पावर सुप्रीम कोर्ट से मिलने के बाद केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर उसे पलट दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसे गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार देते हुए सभी विपक्षी दल के नेताओं से सहयोग की अपील की है। माना जा रहा है कि संसद भवन के उद्घाटन में गैर हाजिर रहकर जिस तरह विपक्षी दल के नेता अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं वैसे ही नीति आयोग की बैठक से अनुपस्थित रहकर संबंधित दल के नेता विरोध दर्ज करा सकते हैं।

Post Views: 135
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version