Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

अब मुंह छिपाते फिर रही है आम आदमी पार्टी,वजह जानेंगे तो हंसेगे !

कर्नाटक में जमानत भी नहीं बचा पाई आप

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
अब मुंह छिपाते फिर रही है आम आदमी पार्टी,वजह जानेंगे तो हंसेगे !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त ‘आम आदमी पार्टी’इन दिनों जिस हाल में है वो काफी चौंकाने वाला है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा के खिलाफ आग उगलते रहे हैं। जगह जगह चुनावी सभाएं करते हैं लोगों को मुफ्त की रेवड़ियां बांटने का प्रयास करते हैं फिर भी लोग बहकाबे में नहीं आते हैं। इसके बाद भी जब चुनावी परिणाम आते हैं तो सारे प्रयास धरे के धरे रह जाते हैं। ऐसे में आप को लगने लगा है कि कोई नया दांव निकाला जाए जिससे विरोधियों को मात दी जा सके।

आप के मंसूबे नहीं हो रहे पूरे

आम आदमी पार्टी काफी दमखम से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारती है। उसे लगता है कि दिल्ली का फॉर्मूला हिट हो जाएगा। जैसे ही परिणाम आते हैं तो सभी वादों की हवा निकल जाती है। कर्नाटक और गुजरात में कुछ इसी तरह का हाल हुआ है।जहां पार्टी को मतदाताओं ने बुरी तरह नकार दिया है। इतनी बुरी हार हुई कि आम आदमी पार्टी अब मुंह छिपाते फिर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कर्नाटक में जमानत भी नहीं बचा पाई आप

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली आप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा था। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों में से 209 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। लेकिन जब परिणाम आए तो सभी सपने चकनाचूर हो गए। चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में नोटा को 0.69 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी को महज 0.59 प्रतिशत वोट ही हासिल हो पाए हैं। जबकि यहां खुद अरविंन्द केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया और लोगों को मुफ्त में बिजली,पानी और लोन माफी जैसे कई वादे किए इसके बाद भी मतदाताओं पर कोई असर नहीं हुआ। परिणाम ये हुआ कि कर्नाटक में आम आदमी पार्टी को मतदाताओं ने नकार दिया। कुल मिलाकर आप को एक प्रतिशत भी वोट नहीं मिले। कुल सवा दो लाख वोट पर ही आप को संतोष करना पड़ा। जिसके साथ ही सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

224 सीटों में से 209 पर उतरे थे आप के उम्मीदवार

कर्नाटक में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही थी। इसी उम्मीद और विश्वास के चलते पार्टी ने 224 विधानसभा सीटों में से 209 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 15 सीटों पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। पार्टी को लग रहा था कि इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा सफलता मिलेगी। लेकिन सबकुछ उल्टा ही हुआ।

कई राज्यों में आप की हो चुकी है फजीहत

गुजरात और उत्तर प्रदेश में भी कुछ इसी तरह का हाल आम आदमी पार्टी का हुआ था। जहां पार्टी जमानत भी नहीं बचा पाई थी। गुजरात में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के 181 में से 128 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप के ज्यादातर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। हाल में उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भी आप पार्टी ने कुल 4,442 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। जिसमें से 3,522 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में आप के 67 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।

Post Views: 151
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version