Thursday, November 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Nepal Flood: तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी नेपाल में मचाई तबाही, कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
August 26, 2026
in मुख्य समाचार
0
Nepal Flood: तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने उत्तरी नेपाल में मचाई तबाही, कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तेज रफ्तार से बहता पानी तबाही मचाता नजर आ रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्रों में कई जगह हालात बिगड़ गए हैं। खतरे को देखते हुए नदी किनारे बसे इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रसुवा में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर, बाजार और सरकारी इमारतों को नुकसान

Related posts

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

एक प्रदर्शनी से कहीं बड़ा है CIIE : जानिए क्या है चीन का अंतरराष्ट्रीय एक्सपो

November 5, 2026
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

November 5, 2026

बाढ़ से उत्तरी रसुवा जिले में सबसे ज्यादा नुकसान की जानकारी सामने आई है। तिमुरे बाजार, तिमुरे कस्टम कार्यालय और स्याब्रुबेसी इलाके प्रभावित बताए जा रहे हैं। अचानक बढ़े पानी के कारण यहां बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। जिला प्रशासन फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

स्थानीय बारिश नहीं, तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका

हाइड्रोलॉजी विशेषज्ञों के मुताबिक, पानी का इतना तेज बहाव केवल स्थानीय बारिश की वजह से आने की संभावना कम है। शुरुआती आकलन में इसके पीछे तिब्बत में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी ग्लेशियर झील के अचानक फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक स्रोत की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।

सैटेलाइट तस्वीरों से बाढ़ के स्रोत का पता लगाने में जुटे अधिकारी

नेपाल का हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए है। विभाग की ओर से चीनी अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही सैटेलाइट डेटा की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बाढ़ का पानी कहां से और किस वजह से इतनी तेजी से आया।

पांच जिलों में नदी किनारे रहने वालों के लिए खतरे की चेतावनी

बाढ़ के खतरे को देखते हुए रसुवा के अलावा नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन में नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी की गई है। अनुमान है कि बुधवार शाम तक पानी का स्तर मुग्लिंग में मार्श्यांगडी नदी के संगम तक पहुंच सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Tags: #NepalFlood #NepalNews #FlashFlood #Tibet #FloodAlert #NaturalDisaster #NepalWeather #BreakingNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version