बिहार में नीतिश युग का अंत हो गया। अब सीएम की शपथ होनी हो। 15अप्रैल को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो जाएगा। इसके बाद अब सवाल उठता है कि आखिर नीतिश कुमार को अब दिल्ली में किस भूमिका में होंगे ।
बिहार में सालों साल राज करने के बाद नीतिश कुमार ने अब दिल्ली की ओर रूख कर लिया है। नीतिश अब राज्यसभा के सदस्य हैं । नीतिश के राज्यसभा के सदस्य बनते ही अब बिहार और दिल्ली के सियासी गलियारों में इस बात के चर्चे हैं कि आखिर नीतीश का अब दिल्ली में कौन से पद मिलेगा। क्या नीतिश को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। क्या नीतिश कुमार अब उप प्रधानमंत्री जैसी किसी भूमिका में नजर आऐंगे।
क्या होगा नीतिश कुमार का
नीतीश कुमार बिहार की राजनीति का वो चेहरा है जो सालों साल दिल्ली में रहे उसके बाद उन्होंने पटना का रूख किया.। नीतीश इससे पहले एनडीए सरकार में मंत्री रहे। उनके पास कृषि जैसे महत्तवपूर्ण मंत्रालय हुआ करते थे। अब बिहार के बाद दिल्ली में नीतीश के पास क्या होगा इसे लेकर जानकारों की अलग अळग राय है। कुछ का मानना है कि नीतिश कुमार को वापस किसी भारी भरकम मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया जाएगा। कुछ जानकार मानते है कि उको उप प्रधानमत्री जैसे पद से नावाजा जा सकता है।
सांसद ही रहेंगे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार केवल सांसद ही रह सकते हैं। राज्यसभा के सांसद । ये बात इसलिए भी चर्चा में क्योंकि नीतिश के स्वास्थय को लेर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। बिहार चुनावों के समय भी विपक्ष ने नीतीश कुमार के स्वास्थय को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था और बार बार हर सभा में ये कहा था कि बीजेपी उनको सीएम नहीं बनाएगी। विपक्ष के आरोप और बीजेपी के बार बार नीतीश को सीएम बनाने के दावों के बीच नीतिश कुमार के कई सारे ऐसे वीडियो भी वायरल हुए जिसमें उकी स्वास्थय को लेकर सवाल उठना लाजमी थी। आखिरकार एनडीए को जीत मिली औऱ नीतिश सीएम बने। अब नीतिश कुमार ने दिल्ली में वापसी कर ली है, लेकिन जानकारों की माने तो उनके स्वास्थ्य के चलते उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी न देते हुए केवल सांसद के पद पर ही रखा जाए।