Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार

बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदलने के आसार, नाराज उपेंद्र कुशवाहा बदल सकते हैं नीतीश की तकदीर

प्रदेश में खेला होगा क्या?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in बिहार, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदलने के आसार, नाराज उपेंद्र कुशवाहा बदल सकते हैं नीतीश की तकदीर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पटना। बिहार की राजनीतिक कढ़ी में एक बार फिर से उबाल आने लगा है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पटना लौटते ही खबरों का बाजार गर्म हो गया है। वह दिल्ली एम्स (AIIMS) से इलाज करवाकर पटना लौट आए हैं। उनके पटना लौटते ही जब मीडियाकर्मियों ने बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर सवाल पूछा तो उनके जवाब से बिहार की बदलती सियासत का अंदाजा लगता है।

  • उपेंद्र कुशवाहा बीते दिनों दिल्ली के एम्स में इलाज करवा रहे थे
  • उनसे मिलने बीजेपी के नेता गए थे
  • बातचीत के विषय को लेकर बीजेपी ने चुप्पी साध रखी है
  • नीतीश कुमार ने कहा कि कुशवाहा तो आते-जाते रहे हैं

कुशवाहा का खीर वाला बयान काफी मशहूर

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडियाकर्मियों को ऐसा जवाब दिया, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गयी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर उन पर जो सवाल उठ रहे है, वो समझ से परे हैं। कभी राजद के साथ नजदीकियों के बाद उपेंद्र कुशवाहा का ‘खीर’ वाला बयान काफी मशहूर रहा था। तब उन्होंने कहा था कि कुशवाहा का चावल और यादवों का दूध मिल जाए तो ‘खीर’ बहुत स्वादिष्ट बनेगी। हालांकि, बाद में राजद का साथ छोड़ उन्होंने अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय कर लिया था। अब, जदयू के महागठबंधन के साथ आने से वे असहज हैं और डिप्टी सीएम बनाने की उनकी मांग भी पूरी नहीं हुई है। कुशवाहा उससे भी नाराज हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: T-20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में टक्कर..तेहरान पर महाप्रहार, मिडिल-ईस्ट में जंग तेज..ईरान का ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ शुरू

March 8, 2026
Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026

एनडीए डोरे डाल रहा है

इस बीच कुशवाहा के लगातार इनकार किए जाने के बाद भी अब एक बार फिर उनके एनडीए में आने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, एनडीए की निगाह आगामी लोकसभा चुनाव पर है। उसने चिराग पासवान को अपनी ओर खींच लिया है, अगर कुशवाहा उसके साथ आ जाएं तो कमाल हो सकता है। याद रहे कि इसी समीकरण को साध कर भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव लगभग क्लीन स्वीप किया था।

कुशवाहा का दूसरे नेताओं पर आरोप

कुशवाहा हालांकि अभी अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के किसी भी नेता से आप बात कीजिए वो बताएंगे कि पार्टी किस तरह कमजोर हो रही है, लेकिन, सच को स्वीकार करने कि बजाय लोग अनदेखा कर रहे है’ । उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे थे, लेकिन पोस्टमॉर्टम बिहार में हो रहा था।

उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि उनके बीजेपी के साथ जाने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत तो यह है कि जेडीयू के जीतने बड़े नेता हैं वो सभी बीजेपी के संपर्क में हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ने की संभवना से साफ इनकार करते हुए कहा कि लोग भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात का गलत मतलब निकाल रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि वह जदयू में रहकर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

नीतीश हालांकि मजाक में टाल रहे हैं

नीतीश कुमार फिलहाल बिहार की यात्रा पर हैं और वह उपेद्र कुशवाहा की चुनौती को हंसी में टाल रहे हैं। गया में अपनी ‘समाधान यात्रा’ के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, “हर किसी को अपना रास्ता तय करने का अधिकार है. कुशवाहा एक नहीं कई बार अलग हो चुके हैं और फिर वापस आए हैं।” उन्होंने कहा, “उनकी फिलहाल तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें वापस आने दें. मैं उनसे बात करूंगा।” इसके साथ ही नीतीश ने हंसते हुए चुटकी भी ली- कुशवाहा को कहिए कि मुझसे बात तो कर लें।

वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के बयान पर कहा कि मैंने मीडिया में देखा कि नीतीश जी ने क्या बोला। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश ने कहा कि मैंने दो-तीन बार पार्टी बदली है, लेकिन जदयू ने भी तो अपनी रणनीति के अनुसार 2-3 बार गठबंधन को बदला है। वहीं बात रही नीतीश जी से बात करने की तो मुझे अगर बात करनी होगी तो एक मिनट लगेगा, मुझे मीडिया से मदद लेने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

वैसे, मीडिया में जारी नूरा-कुश्ती के बीच इतना तो तय है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह का भी बिहार दौरा बढ़ गया है और पिछले तीन महीनों में वह 4 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। बिहार के जानकार तो यही बता रहे हैं कि नीतीश की इस सरकार के दिन गिने-चुने हैं और यह कभी भी जा सकती है।

देखें वीडियो-

Post Views: 126
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version