Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: T-20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में टक्कर..तेहरान पर महाप्रहार, मिडिल-ईस्ट में जंग तेज..ईरान का ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ शुरू

DigitalDesk by DigitalDesk
March 8, 2026
in मुख्य समाचार
0
Braking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तेहरान पर महाप्रहार, मिडिल-ईस्ट में जंग तेज

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार देर रात ईरान की राजधानी तेहरान पर बड़ा हवाई हमला किया। हमलों में तेल डिपो और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया गया, जिससे कई जगह भीषण आग लग गई। राजधानी के कई इलाकों में धुएं के गुबार उठते देखे गए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगा।

ईरान का ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ शुरू

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की शुरुआत कर दी है। इस ऑपरेशन के तहत अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।

तेहरान हमले में 20 नागरिकों की मौत

तेहरान के निलोफर स्क्वायर इलाके में हुए अमेरिकी-इजरायली हमले में कम से कम 20 ईरानी नागरिकों की मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बेरूत में इजरायल का बड़ा हमला

इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हमला कर ईरानी कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स से जुड़े प्रमुख कमांडरों को निशाना बनाया।

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन से हमला हुआ। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की जांच कर रही हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास धमाका

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी।

दुबई में ड्रोन हमले में पाकिस्तानी नागरिक की मौत

दुबई में हुए ईरानी ड्रोन हमले में एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। मरीना इलाके में एक टावर का हिस्सा टूटकर गिर गया।

बहरीन पोर्ट पर ईरान का हमला

ईरान ने बहरीन के एक पोर्ट को निशाना बनाया। हमले के बाद वहां आग लग गई, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया।

UN में इजरायल का बयान

संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत ने कहा कि यह संघर्ष लंबा युद्ध नहीं होगा और इजरायल अपनी सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएगा।

तेहरान की रिफाइनरी में भीषण आग

तेहरान के फ्यूल डिपो पर इजरायली हमले के बाद रिफाइनरी में भयानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।

रूस को अमेरिका की चेतावनी

अमेरिका ने रूस को साफ संदेश दिया है कि वह ईरान को किसी भी तरह की गुप्त जानकारी या सैन्य मदद न दे।

बगदाद में रॉकेट हमले के आरोपियों को पकड़ने का आदेश
इराकी प्रधानमंत्री ने बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागने वालों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

स्पेन ने खाली किया तेहरान दूतावास

तनाव बढ़ने के बीच स्पेन ने तेहरान स्थित अपना दूतावास खाली करा लिया है और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

तुर्की की ईरान को चेतावनी

तुर्की के विदेश मंत्री ने ईरान को चेतावनी दी है कि तुर्की की दिशा में मिसाइल दागने की कोशिश न करे।

फ्रांस ने UAE से 4300 लोगों को निकाला

फ्रांस ने यूएई से अपने 4,300 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है और जरूरत पड़ने पर और विमानों को भेजने की तैयारी कर ली है।

Post Views: 161
Tags: #Final clash#India vs New ZealandBraking news todayT20 World Cup
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version